एक्टर होने के साथ-साथ धीरज धूपर हैं शानदार डिजाइनर भी, जैकेट्स डिजाइन करने का है क्रेज

Dheeraj Dhoopar

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में एक्टर धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पंसद किया जाता है। ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले दोनों एक्टर काफी अच्छे दोस्त भी हैं। धीरज शुरुआत से ही एक्टिंग के क्षेत्र में नहीं आना चाहते थे। 20 दिसंबर को धीरज धूपर अपना बर्थडे मना रहे हैं। धीरज सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि काफी अच्छे फैशन डिजाइनर भी हैं। एक टीवी शो के सेट पर ही धीरज और उनकी रियल लाइफ वाइफ विन्नी अरोड़ा की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस साल का बर्थडे धीरज धूपर के लिए कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि इस बार पहली बार उनका बेटा भी साथ होगा।

आइए Birthday Special में धीरज धूपर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं :

मॉडलिंग में आजमाई किस्मत :

मॉडलिंग में आजमाई किस्मत :

दिल्ली में जन्मे धीरज धूपर ने लंबा समय बैंगलोर में अपने माता-पिता के साथ बिताया था। इस दौरान वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन उनके कद की वजह है वह मॉडलिंग में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।

कमाल के हैं फैशन डिजाइनर :

कमाल के हैं फैशन डिजाइनर :

धीरज धूपर सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि वह कमाल के फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्हें जैकेट्स डिजाइन करने का बड़ा क्रेज है। धीरज अक्सर अपनी डिजाइन की हुई जैकेट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं। इसके साथ दिया जाने वाला उनका कैप्शन भी काफी आकर्षक होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धीरज को आमतौर पर खुद के लिए जैकेट्स खुद ही डिजाइन करना पसंद है।

टीवी सीरियल के सेट पर मिले थे वाइफ विन्नी से :

टीवी सीरियल के सेट पर मिले थे वाइफ विन्नी से :

धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा से 2009 में सीरियल 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर पहली बार मिले थे। विन्नी को पहली बार देखते ही धीरज उन्हें अपना दिल हार बैठे थे। हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने उस समय विन्नी के सामने नहीं किया था। समय के साथ-साथ दोनों में दोस्ती बढ़ने लगी और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों की ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में भी लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया।

6 साल डेट करने के बाद कर ली शादी :

6 साल डेट करने के बाद कर ली शादी :

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने एक-दूसरे को करीब 6 सालों तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। दोनों को सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। इसी साल 10 अगस्त को धीरज और विन्नी माता-पिता बने। दोनों ने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो धीरज धूपर ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की वजह से जून 2022 में 'कुंडली भाग्य' को अलविदा कह दिया था। हालांकि धीरज 'शेरदिल शेरगिल' में सुरभि चंदना के साथ नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X