क्रिकेट टीम का कैप्टन रह चुका है ये एक्टर, ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया डेब्यू, कॉमेडी से बनाया दर्शकों को दीवाना

Aparshakti Khurana: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों को लीड किरदार मिलना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार तो ऐसे भी है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहतरीन फिल्मों से की है। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक उन्हें कोई भी लीड किरदार नहीं मिला है। आज हम जिस एक्टर के बारे में आपको बताने वाले हैं उसने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत की और आज के वक्त में वह अपने सुपरस्टार भाई के नाम से जाना जाता है।
अपारशक्ति खुराना की कॉमेडी भी है लाजवाब
दरअसल हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अपारशक्ति खुराना की। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर है और उनके भाई अपारशक्ति भी एक्टिंग के मामले में किसी से भी काम नहीं है। उनके अंदर टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है। एक्टिंग के साथ-साथ उनमें कई सारे ऐसे होना है जिनको सुनते ही हर कोई हैरान हो जाता है। वह बतौर आरजे काम कर चुके हैं और कॉमेडी में भी उनका कोई जवाब नहीं है।
अपारशक्ति खुराना में कूट-कूट कर भरा है टैलेंट
इसी के अलावा आपको बता दें कि अपारशक्ति खुराना ने सिंगिंग और टीवी होस्ट के तौर पर भी काम किया हुआ है। बचपन से ही उनको क्रिकेट में काफी ज्यादा रुचि थी और उनकी अच्छी परफॉर्मेंस भी थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि हरियाणा की अंदर-19 टीम के कप्तान भी वह रह चुके हैं। एक्टिंग के अलावा उनमें कई और टैलेंट भी है, इसके बारे में बहुत कम लोग जाना करते हैं।
क्रिकेट के शौकीन रह चुके हैं अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना ने टीनएज के दौरान काफी क्रिकेट खेला है। उन्हें ऐसा लगता था कि वह बड़े होकर क्रिकेटर बनेंगे। लेकिन अपने सुपरस्टार भाई आयुष्मान खुराना का फिल्मी सफर देखने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में वह जगह हासिल नहीं हो पाई जैसी वह चाहते थे। उनको हमेशा साइड रोल दिया गया और इसके बावजूद भी उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।
अपारशक्ति खुराना की पर्सनल लाइफ
अगर हम अपारशक्ति खुराना के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने हमेशा प्यार में धोखा खाया है। बाद में उन्होंने इससे काफी कुछ सीख भी। इस बात का उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा था कि वह कॉलेज के समय प्यार में धोखा खा चुके हैं। लेकिन इस धोखे के बाद में उनकी सोच पूरी तरीके से बदल गई। उन्होंने बताया कि "जब तक आपको धोखा या फिर रिजेक्शन नहीं मिलता है, तब तक आप कुछ चीजों के बारे में जानने और सीखने के लिए सतर्क नहीं हो पाते हो।"
अपारशक्ति खुराना का करियर
अपारशक्ति खुराना के करियर की बात की जाए तो उन्होंने आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका आमिर खान के भतीजे का किरदार निभाने के लिए मिला था। बाद में वह वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी नजर आए थे। लेकिन जब उन्हें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री में देखा गया तो उनकी कॉमेडी से दर्शक काफी इंप्रेस हुए और एक्टर पॉपुलर हो गए। बता दे कि उन्होंने पिछले साल ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











