जानिए कौन हैं बनिता संधू को खुलेआम कपड़े पहने वाले ये हैंडसम हैंक, तस्वीरों ने मचाया है बवाल

AP Dhillon, Banita Sandhu

पॉपुलर सिंगर एपी ढिल्लो इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि प्राइम वीडियो इंडिया पर उनकी डॉक्यूमेंट सीरीज एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड की अनाउंसमेंट हो चुकी है. यहां तक की उन्होंने अपने हाल ही में रिलीज सॉन्ग विद यू में एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ में अपनी केमिस्ट्री को दिखाया और उससे काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए. दोनों ने अपनी डेटिंग की अफवाहों को उड़ाया और उनके फैंस को उम्मीद होने लग गई कि यह खबरें सच हो जाएगी. लेकिन अब आखिरकार रूमर्ड कपल ने अपने रिश्ते को इंस्टा पर ऑफिशियल कर दिया है.

बनिता और एपी ने शेयर की हॉट तस्वीरें

एपी ढिल्लों अपने रिश्ते की अफवाहों को खत्म कर चुके हैं और बनिता संधू ने भी इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने सिंगर के साथ में काफी हॉट तस्वीरों को शेयर कर दिया है. दरअसल 19 अगस्त 2023 को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सिंगर के साथ में कुछ ऐसी तस्वीरों को शेयर किया है जो की एक सीरीज की है. इन तस्वीरों में उन दोनों का प्यार साफ झलकता हुआ नजर आ रहा है. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि "मेरे साथ."

दोनों की केमिस्ट्री ने खींचा सभी का ध्यान

इन तस्वीरों में बनिता संधू काफी ज्यादा हॉट नजर आ रही है. नूडल स्ट्रेप्स के साथ में एक स्ट्राइकिंग रेड बॉडी को इंटरेस्ट भी उन्होंने पहनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ सिंगर पैंट सूट पहने हुए काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे. तस्वीरों में दोनों को सिंगर की आने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज की स्क्रीनिंग के लिए तैयार होते देखा जा रहा है. लेकिन इसी बीच वनिता और आप ने एक दूसरे के साथ में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ काफी ज्यादा दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया है.

एपी ढिल्लों और बनिता की खूबसूरत केमिस्ट्री

एपी ढिल्लों की बात की जाए तो आपको बता दें कि 11 अगस्त 2023 को उन्होंने अपना गाना विद यू रिलीज किया और एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई. म्यूजिक वीडियो में सिंगर और बनिता के बीच नेचुरल केमिस्ट्री नजर आई. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें और भी ज्यादा फैलने लगी. दोनों को कोसी मिरर सेल्फी से लेकर पिलो फाइट और डिनर डेट जैसी तस्वीरों में कपल गोल्स देते हुए देखा गया. यूट्यूब पर वीडियो रिलीज होने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें और भी ज्यादा तेज हो गई.

बनिता संधू ने वरुण धवन संग शुरू किया करियर

बनिता संधू की बात की जाए तो वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस है और वरुण धवन के साथ में फिल्म अक्टूबर से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की थी. 2021 में वह विक्की कौशल के साथ में सरदार उधम फिल्म में नजर आ चुकी है. इसी के साथ-साथ एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म आदित्य वर्मा में काम किया और कई सारे अमेरिकी शोज में भी उन्हें देखा जा चुका है.

More from Filmibeat

Read more about: ap dhillon banita sandhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X