1000 करोड़ी फ़िल्म देने वाली बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस, 46 साल में भी हैं सिंगल, मशहूर अभिनेता संग लड़ाया इश्क़

First Indian Actress Who Gave 1000 Crore Film: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि पहली 1000 करोड़ की फिल्म देने वाली भारतीय अभिनेत्री कौन थी? बता दें कि यह है अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ही थी।
1000 करोड़ी फ़िल्म देने वाली बनी पहली भारतीय अभिनेत्री
भारतीय सिनेमा में 1000 करोड़ क्लब की स्थापना मई 2017 में हुई। इस समय एसएस राजामौली की फ़िल्म 'बाहुबली द कंक्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो चुकी है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग ने हर किसी को इंप्रेस किया। फिल्म में प्रभास उनके साथ नजर आए।
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से की करियर की शुरुआत
अनुष्का शेट्टी साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और पिछले डेढ़ दशक से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने साल 2005 में 'सुपर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और खुद को एक भरोसेमंद स्टार के तौर पर स्थापित किया। अनुष्का शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने दो महिला प्रधान फिल्मों का नेतृत्व किया और वह बड़ी हिट साबित हुईं।
46 साल की उम्र में भी है सिंगल
अनुष्का शेट्टी ने तेलुगू और तमिल दोनों ही इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन और हिट फिल्में दी है। जिसमें विक्रमारकुडू, सौर्यम और सिंगम के अलावा दो बाहुबली भी शामिल हैं। लेकिन अगर हम अनुष्का शेट्टी के निजी जीवन की बात करें तो उनका स्टेटस इन दोनों सिंगल है और 46 साल की उम्र में उनकी शादी की कोई भी खबर सामने नहीं आई।
इस सुपरस्टार के साथ रहा अफेयर
इसी के अलावा आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रभास, अनुष्का शेट्टी के बेस्ट फ्रेंड है और यह बात उन्होंने खुद भी बताई है। हालांकि इससे पहले दोनों के बीच सालों तक अफेयर की चर्चा रही। हालांकि दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। दरअसल जब प्रभास उनके लिए सीरियस थे तो वह किसी सीनियर अभिनेता को डेट करने लगी। इसके बाद दोनों में दूरियां आ गई।


Click it and Unblock the Notifications











