1 Year: ऐसा Dhamaka कि चौंक गए लोग, इतनी खूबसूरत जोड़ी कोई और नहीं, बना डाला ट्रेंड
Recommended Video

बॉलीवुड में रियल लाइफ फिल्मी रिश्तों की कहानी बहुत मिल जाएंगी.. अफेयर और ब्रेकअप की तो इंडस्ट्री में कोई बड़ी बात नजर नहीं आती है। वहीं ऐसे ही रिश्तों में से कुछ ऐसे होते हैं जो जिंदगी भर का साथ बन जाते हैं.. आज हम एक ऐसे ही बेहद खूबसूरत कपल की बात करने जा रहे हैं। इस कपल ने पिछले साल ही शादी की है.. आज उनकी शादी का 1 साल पूरा होने के बाद भी ये जोड़ी प्यार में डूबी लगती है। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं कैमरे नजर भर के दोनों की कैमिस्ट्री ही देखते रह जाते हैं।
[Bday Spcl: पाकिस्तान से आए भारत में बने सुपरस्टार, 54 फिल्मों ने बनाया ब्लॉकबस्टर, फिल्मी कहानी]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की.. जी हां! आज दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। हैरानी की बात है न वीरुष्का को पता चला और न ही उनके फैंस को कि 1 साल कैसे बीत गया। दोनों ने अपने-अपने सोशल एकाउंट पर बेहद प्यारे पोस्ट कर एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने के लिए फैंस की बाढ़ सी आ गई।

क्रिकेट के सुपरस्टार और बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस की ये जोड़ी कई मायनों में फिल्मी है। अफेयर के दिनों से ही दोनों ने अपना रिश्ता छुपाया और न ही कभी इस रिश्ते के बारे में मीडिया से बात की। जब शादी की तस्वीरें आई तो हर कोई हैरान रह गया। तो चलिए इसी बात पर आगे देखते हैं इस सुपरस्टार जोड़ी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें दोनों की फिल्मी लवस्टोरी के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications