साल 2024 में बॉलीवुड के ये कपल्स देंगे गुड न्यूज़, अनुष्का शर्मा से लेकर विक्रांत मैसी तक के घर आएगा नन्हा मेहम

साल 2024 का आगाज हो चुका है। हालांकि शादियों का सीजन भी फिलहाल बंद है। लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां काफी सुर्खियों में रहती है। साल 2023 में कई सारे बॉलीवुड सितारों ने अपने प्यार से शादी रचा ली। लेकिन अब बॉलीवुड के फैंस को इंतजार है कि उनके पसंदीदा सितारे आखिरकार कब उन्हें गुड न्यूज़ सुनाएंगे। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताने वाले हैं, जो इस साल 2024 में खुशखबरी सुनाने वाले हैं।
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को 2 साल होने वाले हैं। हालांकि साल 2023 में एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खूब अफवाहें उड़ी। कैटरीना कैफ की उम्र 40 हो चुकी है और वही विक्की कौशल 35 साल के हैं। फैन्स चाहते हैं कि ये कपल जल्द से जल्द गुड न्यूज़ सुनाए। हालांकि अब आने वाले समय में यह पता चल जाएगा कि इस साल जूनियर कौशल आने वाला है कि नहीं।
अथिया शेट्टी- केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। जल्दी ही उनकी शादी को 1 साल पूरा होने वाला है। हालांकि अभिनेत्री का करियर फ्लॉप हो चुका है। लेकिन अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि इसी के चलते अथिया शेट्टी को फैमिली प्लानिंग कर लेनी चाहिए। लेकिन अब यह बात तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 के आखरी कुछ महीनो में शादी रचाई थी। लेकिन परिणीति का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। यहां तक कि शादी के बाद वह अब परिवार पर ज्यादा ध्यान देती नजर आती हैं। अब फैन्स भी यही कयास लगा रहे हैं कि साल 2024 में उनके घर पर भी किलकारियां गूंजेगी।
कियारा आडवाणी-सिद्दार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड का क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई। दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। हालांकि दोनों का करियर भी काफी बेहतरीन हो गया है। हालांकि अब फैंस अक्सर इस कपल से सवाल करते रहते हैं कि उनके घर पर एक नया मेहमान कब आएगा। अब देखना यह होगा कि साल 2024 में कपल फैन्स की ख्वाहिश पूरी करता है कि नहीं।
विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर
विक्रांत मैसी बॉलीवुड के एक उम्दा कलाकार हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी '12th फेल' फिल्म रिलीज हुई थी। हालांकि कुछ वक्त पहले ही साल 2023 में विक्रांत मैसी ने इस बात की घोषणा की थी कि उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्दी ही मां बनने वाली है। फैंस को भी कपल की गुड न्यूज़ का बेसब्री से इंतजार है।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है। दोनों की एक बेटी भी हो चुकी है। हालांकि अब जल्दी ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर पर नया मेहमान आने वाला है। साल 2024 में अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications

















