बॉलीवुड की नई गेम चेंजर होंगी ये अभिनेत्रियां
2017 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है। खासतौर से इसलिए क्योंकि अनुष्का शर्मा से लेकर तापसी पन्नू तक बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख - अक्षय को कड़ी टक्कर देती दिखेंगी, वो भी सोलो लीड
मार्च से बॉलीवुड एक दिलचस्प मोड़ लेने जा रहा है। बैक टू बैक केवल अभिनेत्रियां फिल्मी पर्दे पर छाई रहेंगी। जी हां, इस साल का हिंदी फिल्म कैलेंडर इस बात की गवाही दे रहा है।
हिंदी सिनेमा के नामी अभिनेत्रियों के बीच कई नए नामों ने बीते सालों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई है। स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर,तापसी ,तापसी पन्नू और जाहिरा वसीम का नाम इसमें प्रमुख है।

नए साल में यह सभी अभिनेत्रियां एक बार फिर अपनी अदायगी का दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। इसमें कोई गुजांइश नहीं है कि अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियां एक कदम आगे निकल चुकी हैं।
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री अभिनेताओं की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन शाहरूख खान,सलमान खान और आमिर खान ही खुद को पहलेस्थान पर रखने में सफल रहेहैं। इनके मुकाबले रणवीर सिंह हो या रणबीर कपूर। फिल्म और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह स्टार अभी भी धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं।
पिछले साल अपने दिलकश परफॉर्मेंस से यह सभी अभिनेत्रियां लाइमलाइट में रही। सुल्तान, निल बट्टे सन्नाटा, पिंक, अकीरा और फोर्स 2 से बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों की जिम्मेदारी सभी ने बखूबी निभाई है।
साल 2016 मेंं महिला आधारित फिल्मों में केवल नीरजा, निल बट्टे सन्नाटा, कहानी 2 और अकीरा का नाम शामिल हुआ।यह साल महिला केंद्रीत फिल्मों के कई अनदेखे रंग लेकर आया है। कई दिलचस्प कहानी और किरदार से हम रूबरू होंगे। रिलीज होने से पहले आइए जानते हैं कि कौन अभिनेत्री, किस रोचक किरदार से सिनेमाघर में दस्तक देनेवाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications