जब इस हसीना को मिला बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड तो फूट फूटकर रोई थी अनुष्का शर्मा

जब भी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड में अपना डेब्यू करती है तो वह जरूर चाहती है कि कम से कम एक बार शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएं। लेकिन फिल्मी दुनिया में ऐसी बहुत कम अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली ही फिल्म में काम किया और बॉलीवुड डेब्यू कर लिया। उड़ीसा तीनों में से एक नाम अनुष्का शर्मा का भी है। जिन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसके बाद उन्होंने अपने पंख फैलाए और वह आगे बढ़ती चली गई। लेकिन एक्ट्रेस के मन में इस फिल्म को लेकर थोड़ी सी खटास रही। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें इस फिल्म के लिए अवार्ड नहीं दिया गया तो वह बच्चों की तरह रोने लगी थी।
शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा ने किया बॉलीवुड डेब्यु
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 2008 में रिलीज हुई थी। इसी साल एआर मुरुगदॉस ने भी तेलुगू फिल्म 'गजनी' का हिंदी रीमेक को रिलीज कर दिया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ साथ असीन लीड रोल में नज़र आईं। जिस वजह से असीन और अनुष्का दोनों को ही फिल्म फेयर अवार्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट किया गया था।
अवार्ड ना दिए जाने पर अनुष्का शर्मा का मन हो गया था उदास
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 2018 में Who's Talking With Niranjan को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने मुझे अवार्ड नहीं दिया था तो मुझे काफी बुरा लगा। इसीलिए क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वह अवार्ड मुझे मिलना चाहिए था। मैं पूरी तरीके से हर चीज को कैलकुलेट करके गई थी। एक्ट्रेस ने इसी पर कहा कि असीन ने तमिल, कन्नड़ और तेलुगु जैसी भाषाओं वाली फिल्मों में काम किया। उन्हें इंडस्ट्री में कई साल हो चुके थे। तो मुझे ऐसा लगा कि उनको तो ये अवार्ड नहीं मिलेगा।
अवार्ड ना मिलने पर बच्चों की तरह रोने लगी थी अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने इस इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि डेब्यू तो मैंने किया था, मैं इंडस्ट्री में नई थी। मैंने एक नई फिल्मों में भी काम किया। मुझे प्रोत्साहन की काफी जरूरत थी। इसी कारण से मुझे ऐसा लगता था कि वह अवार्ड मुझे ही मिलने वाला है। अनुष्का ने कहा कि मेरा मन उस समय काफी ज्यादा उदास हो गया था। लेकिन फिर भी मैंने तालियां बजाई थी और मैं तब एक छोटी बच्ची की तरह रोने भी लगी थी। जैसे कि मुझे स्कूल में अप्रीसिएशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया हो।
अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट पर नजर डालते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के बाद में 2012 में 'बैंड बाजा बारात' और बाद में शाहरुख खान के साथ 'जब तक है जान' में भी काम किया। उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी हिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब जल्दी ही वह 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाले हैं जो कि झूलन गोस्वामी की बायोपिक होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications