Anushka Sharma ने Virat Kohli का इस नाम से फ़ोन में सेव किया है नंबर, फैन्स भी कर रहे तारीफ

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज के वक्त में काफी मशहूर कपल बन चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों अपनी जोड़ी को लेकर काफी चर्चा में भी रहते हैं। दोनों के बीच का बॉन्ड फैंस को भी काफी पसंद आता है। कुछ वक्त पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज जी के दरबार में देखा गया था।
लेकिन अब इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल यह वीडियो एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान का है। जहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से एक दूसरे के बारे में कई सवाल पूछे गए। तब इस कपल से पूछा गया कि उनके फोन में एक दूसरे का नंबर किस नाम से से है।
वायरल हो रही इस वीडियो में होस्ट विराट कोहली से सवाल करता है कि आपका फोन में अनुष्का का नंबर किस नाम से से है तो वह 'डार्लिंग' कहते हैं। लेकिन बाद में जब अनुष्का शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि पति परमेश्वर, ओजी और सुनिए जी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इन जवाबों को सुनने के बाद में फैन्स का भी काफी प्यारा रिएक्शन आया। आज के वक्त में दोनों अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। विराट कोहली की बात करें तो आपको बता दें कि वह भी अब क्रिकेट इंडस्ट्री में काफी अच्छा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications