'मैं शादी के बाद काम नहीं...', जब Anushka Sharma ने Virat Kohli संग शादी से पहले कही थी ये बात

Anushka Sharma On Her Career After Working

Anushka Sharma On Her Career After Working: अभी के समय पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी चर्चा में बनी रहती है। दोनों के दो बच्चे हो चुके हैं और वह अपनी मैरिड लाइफ को जमकर एंजॉय भी कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हुए देखा गया। जहां पर दोनों अपने दोनों बच्चों के साथ में नजर आए थे।

लेकिन अब इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक बेहद ही पुराना वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। उनका यह वीडियो शादी से पहले का है। अनुष्का शर्मा इस वीडियो में बताती हुई नजर आ रही है कि उनकी जिंदगी में शादी के क्या मायने हैं। साथ ही अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो में जो भी कुछ कहा है आज वह उस पर अमल कर रही है।

अनुष्का शर्मा ने इस वायरल हो रहे वीडियो में कहा कि "शादी मेरे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं शादी करना चाहती हूं और मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे भी हों। लेकिन मैं चाहती हूं कि जब मेरी शादी हो जाए तो मैं काम ना करूं।" अनुष्का शर्मा ने अपनी इस वीडियो में जो भी कुछ कहा वह अभी के वक्त में इन सभी बातों पर अमल कर रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट कोहली से शादी के बाद भले ही अनुष्का शर्मा ने इंडस्ट्री में काम किया है। लेकिन पहले जितना उन्होंने काम नहीं किया और अभी के वक्त में वह पूरी तरीके से इंडस्ट्री से दूर है और अपने परिवार के साथ में खुश है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बेटे अकाय को भी जन्म दिया।

More from Filmibeat

Read more about: anushka sharma virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X