Ranbir Kapoor : बॉलीवुड में ये एक्ट्रेस है रणबीर कपूर की फेवरेट को-स्टार, खुद किया खुलासा

रणबीर कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करीब 15 सालों का समय बिता लिया है। इस समय में रणबीर कपूर ने सोनम कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक के साथ काम किया है। रणबीर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में इक्का-दुक्का मामलों को छोड़कर रणबीर कपूर की किसी से लड़ाई की ज्यादा बातें सुनने में नहीं आयी हैं। वहीं दूसरी तरफ नये जनरेशन के लगभग हर एक्टर के साथ रणबीर कपूर की दोस्ती की बातें सुनने में आती हैं। ऐसे में जहां इतने ज्यादा को-एक्टर हो, वहां किसी एक फेवरेट को-एक्टर को चुनना काफी मुश्किल होता है। लेकिन जब रणबीर कपूर से उनके किसी एक फेवरेट को-स्टार का नाम लेने के लिए कहा गया तो उन्हें अपने फेवरेट को-एक्टर का नाम लेने में कोई परेशानी नहीं हुई।
आप सोच रहे होंगे कि रणबीर कपूर ने निश्चित रूप से अपनी पत्नी आलिया भट्ट का नाम बतौर फेवरेट को-एक्टर लिया होगा। लेकिन आप गलत हैं। रणबीर कपूर ने जिस एक्ट्रेस का नाम फेवरेट को-एक्टर के तौर पर लिया है वह आलिया भट्ट नहीं है। आलिया और रणबीर ने साथ में एक ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में काम किया है। इसी फिल्म में काम करने के दौरान रणबीर और आलिया के बीच प्यार हुआ और मसाई मारा के जंगलों में जंगल सफारी के दौरान बिल्कुल फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर रणबीर ने आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया। पिछले साल दोनों शादी के बंधन में बंध गये और पिछले साल ही दोनों बेटी राहा कपूर के माता-पिता भी बने।
सोशल मीडिया पर वायरल एक थ्रोबैक वीडियो में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उनकी फेवरेट को-एक्टर अनुष्का शर्मा है। दोनों ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल', 'संजू' और 'बॉम्बे वेल्वेट' में साथ में काम किया है। इसके अलावा दोनों ही फिल्म 'पीके' में भी थे लेकिन इस फिल्म में उन्होंने स्क्रीन शेयर नहीं किया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए रणबीर कहते नजर आ रहे हैं, "मैं एक इंसान के तौर पर अनुष्का शर्मा को प्यार करता हूं और एक एक्टर के तौर पर उनकी सराहना करता हूं।" वर्कफ्रंट की बात की जाए तो रणबीर कपूर की हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट श्रद्धा कपूर भी नजर आयी। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications













