अनुष्का और सासू मां की एक जैसी साड़ी.. सास-बहू का ऐसा प्यार.. देखें PICS
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा रखा है। इटली में सादगी से शादी के बाद कल अनुष्का ने अपने ससुराल दिल्ली में रिस्प्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में गेस्ट से लेकर पीएम मोदी तक कई सारी खास बातें रहीं। वहीं एक और बेहद खास बात रही जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं।
Recommended Video

[#ShaadiShuru: स्टेज पर ही शुरू हो गई विराट - अनुष्का की मियां-बीवी वाली खिटिर पिटिर]
दरअसल, विराट-अनुष्का के इस रिसेप्शन में वो खास बात थी अनुष्का की साड़ी। अगर आप सोच रहे हैं हम साड़ी की कीमत को लेकर बात करने वाले हैं.. तो ऐसा कुछ नहीं है। अनुष्का की ये खास बानरसी साड़ी तब और खास हो गई जब उनकी सासू मां ने भी बिल्कुल उनसे मेल खाती साड़ी पहन ली।

जी हां, रिसेप्शन पर अनुष्का ने अपनी सासू मां से मैच करती साड़ी पहनी थी। दोनों के रिसेप्शन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अनुष्का और उनकी सासू मां एक साथ स्टेज पर दिख रही हैं। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सास-बहू ने एक जैसी साड़ी पहन रखी है। आगे देखें वो तस्वीर और जानें दिल्ली में रिसेप्शन के बाद आगे क्या है विरुष्का का प्लान-


Click it and Unblock the Notifications