जब करण जौहर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस करना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, बोलीं- 'गलत तरीके से छूते थे'

Anushka Sharma- Karan Johar: अपने करियर की शुरुआत से ही अनुष्का शर्मा अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं। वह मुखर हैं और किसी भी मुद्दे पर बड़ी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखती हैं। लेकिन कभी कभी उन्होंने भी मजाक में कुछ ऐसी बातें कह दी हैं, जिसके लिए बाद में उन्हें पछताना पड़ा।
ऐसा ही एक वाकया हुआ था कॉफी विद करण में, जहां अनुष्का ने यौन उत्पीड़न को लेकर एक सनसनीखेज बयान दे दिया था। और इसका शिकार बने थे करण जौहर। दरअसल, अनुष्का ने कह दिया था कि वो करण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराना चाहती थीं।
यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाने वाली थीं अनुष्का
बता दें, अनुष्का शर्मा ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम किया था और इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। फिर कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अनुष्का और कैटरीना कैफ बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। जहां करण ने कहा कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अनुष्का पर थोड़ा क्रश हो गया था..
इस पर जवाब देते हुए अनुष्का ने कहा था, "मैं वास्तव में बहुत खुश महसूस कर रही हूं.. क्योंकि मैं तो आपके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाने वाली थी।"
कैटरीना ने किया था बीच- बचाव
फिर अनुष्का ने कैटरीना की ओर मुड़ते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करण जौहर उन्हें कभी कभी गलत तरीके से छूते थे। अनुष्का का बयान सुनकर कैटरीना हैरान रह गईं और वो अनुष्का की बात को थोड़ा अलग मोड़ने की कोशिश करने लगीं। लेकिन अनुष्का अपनी ही धुन में थीं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि, मनीष मल्होत्रा की पार्टी में जैकलीन ने भी करण जौहर के खिलाफ बोला था।
अनुष्का की बातें सुनकर करण और कैटरीना दोनों हैरान थे। कैटरीना समझ गई थीं कि अनुष्का का यह मजाकिया बयान कितना विवादित हो सकता है.. इसीलिए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस लीगल मैटर को अगले दिन के लिए रख देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












