Must Read..ब्लॉक बस्टर के बाद ..नहीं चाहिए इस एक्ट्रेस को कोई खान..

क्या अब दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अनुष्का शर्मा अगली ऐसी एक्ट्रेस हैं. जिन्हें अब सफलता के लिए किसी खान या कुमार की जरुरत नहीं है। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हिंदी सिनेमा में ऐसी चुनिंदा एक्ट्रेस होती हैं,जिन्हें सफलता पाने के लिए किसी एक्टर पर निर्भर नहीं होना पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण उनमें से एक हैं। अब इस फेहरिस्त में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह अनुष्का भी किसी फ़िल्मी बैकग्राउंड से जुड़ी हुई नहीं हैं।

ऐसा नहीं है कि फ़िल्म परिवार से जुड़े एक्टर या एक्ट्रेस अपने समकालीन एक्टरों से कम मेहनत करते हैं। टॉप की लिस्ट में खुद को शामिल करने से लेकर बरकार रखने तक सभी एक समान मेहनत करते हैं। फर्क तो सिर्फ इस बात का है फिल्म सपरिवार से जुड़े रहने के कारण उनके लिए हिंदी सिनेमा में कदम रखना आसान हो जाता है। जिसे फिल्म की भाषा में ग्रैंड लांच कहते हैं। यह अवसर उन लोगों को नहीं मिलता जो अपने नाम के पीछे कपूर या खान लगाकर नहीं आते हैं।

अनुष्का शर्मा को भी काफी संघर्ष के बाद आदित्य चोपड़ा की हीरोइन बनने का मौका मिला। रब ने बना दी जोड़ी से उन्होंने शाहरूख खान के साथ पर्दे पर रोमांस किया। फिर क्या, एक बड़ी हिट के साथ उन्होंने खुद का नाम लाइमलाइट में ला दिया।

2008 में लांच के बाद 2010 में बैंड बाजा बारात ने उन्हें फिर सफल बना दिया। अचानक करियर में आए इस बड़े बदलाव को अनुष्का संभाल नहीं पायी। बदमाश कंपनी, लेडीज वर्सेज रिकी बहल ,पटियाला हाउस, मटरू की बिजली का मन डोला के साथ खुद को बैक टू बैक असफल जोन में डालती गयी।

2015 में अनुष्का ने बॉम्बे वेलवेट से एक साल के ब्रेक के बाद वापसी की। वह फिर फ्लॉप हो गयी। 2015 में दिल धड़कने दो और 2016 में सुल्तान उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फ़िल्म साबित हुई। इस साल वह फिल्लौरी और द रिंग से दस्तक देगी।

अनुष्का ने साबित कर दिया कि अब उन्हें किसी खान की जरुरत नहीं है। वह अकेले सुपरहिट होने की काबिलियत रखती हैं। आखिर क्यों और कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X