एक्ट्रेस का खुलासा- शूटिंग से पहले पीरियड्स की डेट पूछते हैं अनुराग कश्यप.. और इंटीमेट सीन से पहले...

Anurag Kashyap, Amrita Subhash

नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज कही जाने वाली 'सैक्रेड गेम्स' के बाद में 'लस्ट स्टोरीज 2' में बोल्ड किरदार निभाकर अमृता सुभाष ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी. बता दें कि लस्ट स्टोरीज केक दूसरे सीजन के दौरान उन्हें कोंकणा सेन शर्मा की शॉर्ट फिल्म 'द मिरर' में मेड भी दर्शाया गया था. बता दें कि अमृता सुभाष की अदाकारी के साथ-साथ उनके किरदार को भी काफी पसंद किया गया. उन्होंने इस फिल्म में इंटिमेट सीन दिए और इससे पहले उन्होंने सेक्रेड गेम्स में भी काफी इंटिमेट सीन दे दिए थे. लेकिन अब इस पर बात करते हुए उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.

अमृता ने अनुराग के साथ काम करने का एक्सपीरियंस किया शेयर

अमृता सुभाष ने सैक्रेड गेम्स के डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि अनुराग ऐसे सीन को लेकर काफी ज्यादा संवेदनशील थे. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि किस तरह से अनुराग ने उनके कंफर्ट के हिसाब से ही शूट को शेड्यूल कर दिया था. एक्ट्रेस ने इस बात को बताते हुए कहा कि सैक्रेड गेम 2 की शूट के दौरान अनुराग ने पूरी टीम को अपने पास बुलाया और अमृता से उनके पीरियड की डेट भी पूछी थी. उनका मानना था कि अमृता इंटिमेट सीन को ऐसे समय पर ना करें। जब वह अनकंफरबल महसूस करती हों.

अमृता ने की अनुराग की तारीफ

अमृता ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने अपना पहला इंटिमेट सीन सैक्रेड गेम्स में ही दिया था और उस समय सीन को अनुराग ही डायरेक्ट कर रहे थे. अमृता ने अनुराग कश्यप की तारीफ करते हुए यह भी बताया कि वह मेरे पीरियड की डेट के आसपास ही इंटिमेट शूट करना नहीं चाह रहे थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि मुझे अनकंफरटेबल महसूस हो. अमृता ने यह भी बताया कि उनसे अनुराग ने पूछा था कि क्या वह पीरियड के समय पर इंटिमेट सीन करना चाहती है?

अपने ही किरदार को समझ नहीं पा रही थी एक्ट्रेस

इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने 'द मिरर' में काम करने को लेकर भी बात करते हुए कहा कि वह पहले अपने किरदार को समझ नहीं पाई थी. लेकिन यह सब होना भी कई बार अच्छा होता है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि 'लस्ट स्टोरीज 2' में काम करके काफी ज्यादा मजा आया.

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X