जन्मदिन पर कुछ यूं इंज्वॉय कर रहे ये स्टार..बेटी के साथ हॉलिडे और सेलिब्रेशन!

By Shweta

डायरेक्टर अनुराग कश्यप आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वो अपनी बेटी आलिया कश्यप के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। अनुराग कश्यप को अपना जन्मदिन इस तरह से मनाना अच्छा लगता है।

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे सिरियस डायरेक्टर में से आते हैं जो किसी गंभीर मु्दे पर शानदार फिल्में बनाने के लिए पॉपुलर हैं। उनकी फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं।अनुराग कश्यप ने करियर की शुरूआत सत्या से की थी लेकिन ब्लैक फ्राइडे से उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा था।

[#6Years-इस फिल्म से हुआ 'सलमान' का 'कमबैक' और मिली एक शानदार हीरोइन..]

उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, बॉम्बे टाकीज, अग्ली जैसी शानदार फिल्में बनाई। हाल में उनकी फिल्म रमन राघव भी आई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

Anurag Kashyap

फिलहाल तो वो छुट्टियां मनाने में व्यस्त है। उनकी बेटी आलिया भी काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस होने की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल रहे हैं।

अनुराग कश्यप की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पहले आरती बजाज से शादी की थी जो एडिटर हैं लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और तलाक 2009 में हो गया इसके बाद 2011 में उन्होंने कल्कि कोचिन से शादी की लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए।

अनुराग कश्यप अपनी निजी जिंदकी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके अफेयर की खबरें अपने प्रोडक्शन हाउस की एडिटर शुभ्रा के साथ आ रही हैं। ये तस्वीर भी अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया की एक ट्रिप के दौरान की है।

अनुराग कश्यप को उनकी बेटी आलिया ने इस तस्वीर को पोस्ट कर विश किया।

आलिया कश्यप और अनुराग कश्यप हर हॉलिडे पर साथ में जाते हैं। पिछले दिनों भी दोनों न्यूयार्क वेकेशन पर थे, इसके अलावा शुभ्रा भी वहां थी।तब भी आलिया ने उनकी और अपनी खूब तस्वीरें शेयर की थी।दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X