रेखा की सहेली बन फ़िल्म में इस हसीना ने खूब बटोरी पॉपुलैरिटी, अब करने लगी ऐसा काम कि. लीजेंड परिवार से खास नाता

Anuradha Patel

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार अशोक कुमार को हर कोई जानता है. अशोक कुमार बॉलीवुड के एक जाने-माने सितारे रह चुके हैं और आपको बता दें कि अशोक कुमार की नातिन अनुराधा पटेल भी 80 से 90 के दशक के बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं.

अनुराधा ने बॉलीवुड में कुछ सिलेक्टेड फिल्मों में काम किया. जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी. बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म लव इन गोवा से की थी. जिसके बाद में कई अन्य फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी थी. इतना ही नहीं अनुराधा को बॉलीवुड में रेखा के साथ वाली फिल्म उत्सव से ही पॉपुलैरिटी मिली. जिसमें उन्हें रेखा के दोस्त की भूमिका निभाते हुए देखा गया था.

फ़िल्म में निभाया रेखा की दोस्त का किरदार

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो फिल्म उत्सव का एक गाना 'मन क्यों बहका रे बहका' काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुका था. इस गाने को रेखा और अनुराधा पर ही फिल्माया गया और इसी वजह से अनुराधा भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई. बता दें कि यह फिल्म रेखा के करियर की सबसे बोल्ड फिल्म मानी जाती है.

फिल्म उत्सव के बाद में अनुराधा कई सारी और फिल्मों में नजर आई. जिनमें रुखसत और सदा सुहागन जैसी फिल्में शामिल थी. इतना ही नहीं अनुराधा की एक और फिल्म जिसका नाम इजाजत था वह भी काफी चर्चा में आ गई थी. इस फिल्म में एक गाना था 'मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है' जो कि आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.

शादी के बाद इंडस्ट्री को कहा अलविदा

अनुराधा पटेल ने पॉपुलर एक्टर कमलजीत सिंह से शादी रचा ली थी और आपको बता दें कि शादी करते ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. इसके बाद में अब उन्होंने अपना पूरा वक्त अपने परिवार को दिया और अपनी जिम्मेदारियां भी संभाली. लेकिन अब अनुराधा मुंबई में पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट चलाती है और खूब नाम भी कमा रही है.

More from Filmibeat

Read more about: anuradha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X