..................... Anuradha patel played a role of rekha friend in utsav film know about her - Hindi Filmibeat

रेखा की सहेली बन बटोरी सुर्खियां, जानें अब कहां गुम हैं 'मन क्यों बहका रे बहका' गाने की अभिनेत्री

Anuradha Patel, Rekha

Anuradha Patel: 80 से 90 के दशक में बॉलीवुड में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी आई थी जिन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि एक वक्त के बाद वह पर्दे से गायब हो गई। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अचानक से लाइमलाइट से दूरी बना ली। दरअसल हम बात कर रहे हैं अनुराधा पटेल की।

अनुराधा पटेल बॉलीवुड की एक उम्दा अभिनेत्री मानी जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह जाने-माने अभिनेता अशोक कुमार की नातिन है। उन्होंने फिल्म 'लव इन गोवा' से बॉलीवुड डेब्यू किया और इस साल 1983 में रिलीज किया गया था। बाद में उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि अनुराधा को उनके करियर की नई दिशा फिल्म 'उत्सव' से मिली।

दरअसल आपको बता दें कि फिल्म 'उत्सव' में उन्होंने रेखा की सहेली का किरदार निभाया था। इसी फिल्म में दोनों पर फिल्माया हुआ गाना 'मन क्यों बहका रे बहका' काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। बाद में एक्ट्रेस को एक और फिल्म में देखा गया था जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। फिल्म 'इजाजत' में एक्ट्रेस पर एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम 'मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है' था।

अनुराधा पटेल को उत्सव और इजाजत जैसी फिल्मों से ही पापुलैरिटी हासिल हुई। सब कुछ सही चल रहा था और एक्ट्रेस ने शादी करने का फैसला लिया। एक्टर कंवलजीत सिंह से उन्होंने शादी रचा ली। बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई और फैमिली लाइफ में बिजी हो गई। काफी समय बाद उन्हें रेडी और आयशा जैसी फिल्मों में छोटे किरदार निभाते देखा गया। वहअब ग्रूमिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट चलती हैं और कई सारे एक्टर्स भी उनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं।

Read more about: anuradha patel rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X