रुपाली गांगुली नहीं बल्कि 'अनुपमा' शो के लिए ये हसीना थी पहली पसंद, वरना आज टीवी पर कर रही होती राज

Anupamaa Juhi parmar

Juhi Parmar Approached For Anupamaa: इन दिनों रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रूपाली गांगुली ने भी इस शो के चलते हर घर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद रूपाली गांगुली नहीं थी। वैसे तो कई हसीनाओं को इसके लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन टीवी की मशहूर अभिनेत्री जूही परमार को इसके लिए पहली पसंद माना जाता है।

कुछ खबरों के अनुसार 'अनुपमा' शो के मेकर्स नर सबसे पहले जूही परमार को अप्रोच किया था। लेकिन अभिनेत्री किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी थी और इसके चलते उन्होंने शो को ठुकरा दिया। बता दें कि जूही परमार ने 'बिग बॉस 5' का खिताब अपने नाम किया था। अगर वह इस शो के लिए मना ना करती तो रूपाली गांगुली की जगह आज वह अनुपमा के किरदार में नजर आ रही होती।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूही परमार मशहूर अभिनेता सचिन श्रॉफ की पहली पत्नी है। दोनों ने शादी के कई साल बाद साल 2018 में तलाक लिया। दोनों की एक बेटी भी है और वह जूही के साथ ही रहती है। तो वहीं सचिन श्रॉफ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लीड किरदार निभा रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने दूसरी शादी की थी और उनकी पत्नी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती है।

जूही परमार के करियर की बात करें तो वह इन दिनों अपनी सीरीज 'ये मेरी फैमिली' को लेकर चर्चा में है। इसी के अलावा वह अपने परिवार और पेरेंटिंग को लेकर भी कुछ बातों को शेयर करती नजर आती है। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनका तलाक हुआ था तो उनके लिए वह काफी मुश्किल वक्त था। हालांकि जूही परमार आज के वक्त में अपने जीवन में काफी खुश है।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa juhi parmar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X