अनुपमा की 'बहू' ने दोस्त की छत पर क्रश संग कर डाली थी ऐसी हरकत, सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान

Nidhi Shah Love Life: अनुपमा सीरियल में किंजल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शो में आशीष मेहरोत्रा कि वह पत्नी का किरदार निभा रही है। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई और इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें भीउड़ने लगी।
लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको निधि शाह को लेकर एक बेहतरीन किस्सा बताने वाले हैं। वैसे तो निधि शाह ने किंजल के किरदार में लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया और उनका सीधा-साधा रोल दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड है और इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया हैंडल से लगाया जा सकता है।
अक्सर निधि शाह को अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हुए भी देखा जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वह आठवीं क्लास में थी तो उनको एक लड़के पर क्रश था। दसवीं की परीक्षा देने के बाद में उन्होंने अपने क्रश को दोस्त की घर की छत पर बुलाया।
निधि शाह ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने क्रश को दोस्त के छत पर बुलाकर किस किया था। हालांकि यह तो सिर्फ बचपन की बात है और पिछले लंबे समय से उनके पति का किरदार निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा के साथ में उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निधि शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री से की थी। सिर्फ 15 साल की उम्र में साल 2013 में उनका रिलीज हुई फिल्म आई मेरे डैड की मारुति फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था और अब वह टीवी शोज में ही काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications











