राजेश खन्ना की गोद में नजर आ रही ये बच्ची टीवी की बन चुकी है जान, रोने में है एक्सपर्ट, पहचानो कौन?

Anupamaa Aka Rupali Ganguli Childhood Photo: अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो जाती है और कई बार तो फैंस उन्हें पहचानने में असफल भी साबित होते हैं। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है। दरअसल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राजेश खन्ना उन्हें गोद में लिए खड़े हैं। दरअसल ये टीवी की अनुपमा यानि कि रूपाली गांगुली है।
ज्यादातर लोग रूपाली गांगुली को इस बचपन की तस्वीर में पहचान नहीं पा रहे हैं। रूपाली गांगुली आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन उन्हें 'अनुपमा' सीरियल ने एक अलग पहचान दिलाई। दरअसल रूपाली गांगुली के पिता भी एक फिल्म मेकर हुआ करते हैं और इसी वजह से फिल्म के सेट पर उनका आना-जाना लगा रहता था।
इसी के कारण रूपाली गांगुली भी राजेश खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार से मुलाकात कर पाई। दरअसल रूपाली गांगुली एक मशहूर और जाने-माने डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी है। जिन्होंने कोरा कागज और तपस्या जैसी बेहतरीन फिल्मों को बनाया। बता दे की रूपाली गांगुली ने 7 साल की उम्र से ही एक्टिंग की शुरुआत की और चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 'बलिदान' फिल्म में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड भी दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications