सीरियल्स से पहले BPO में काम करती थी अनुज की श्रुति, रहे 4 अफेयर, रियल लाइफ में दिखती हैं बेहद ग्लैमरस

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा दिन पर दिन और भी ज्यादा फेमस होता जा रहा है और टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। सीरियल में कई सारे किरदार ऐसे हैं जो की काफी फेमस हो चुके हैं और इसी में सुकीर्ति कांडपाल का भी नाम शामिल है। बता दें की एक्ट्रेस सीरियल में श्रुति का किरदार निभा रही है।
सुकीर्ति कांडपाल एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है और साल 2007 में उन्होंने टीवी शो जर्सी नंबर 10 से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्हें कई सारे और सीरियल्स में देखा गया। 20 नवंबर साल 1987 में उत्तराखंड के नैनीताल में सुकीर्ति कांडपाल का जन्म हुआ। एक्ट्रेस लो की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले वह एक बीपीओ में काम किया करती थी।
सुकीर्ति कांडपाल के दो भाई बहन हैं। एक बड़ी बहन है जिसका नाम भावना कांडपाल है और एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मंजुल कांडपाल है। एक्ट्रेस के पिता सरकारी वकील हुआ करते थे। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती करियर में मानवेंद्र सिंह शेखावत को डेट किया और बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। बिग बॉस 8 के वक्त वह उपेन पटेल के काफी नजदीक आ गई और उनके दोस्ती आर्य बब्बर से भी हुई। दोनों के लिंकअप की खबरें भी खूब चर्चा में रही।
सुकीर्ति कांडपाल ने सभी लिंकअप की खबरों पर ब्रेक लगाया और कहा कि वह ऋषभ जैन के साथ में रिलेशनशिप में है। अभिनेत्री ने इंटरव्यू के दौरान अनुपमा सीरियल मिलने और अब तक के उनके सफर को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक बड़े शो का हिस्सा होने के महत्व को बहुत अच्छे से समझती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह ऑफर मुझे बहुत अचानक से मिला और जल्दी सब कुछ फाइनल हुआ। मैं इसको लेकर बहुत एक्साइटेड थीं और जरा भी मैं नहीं सोचा। मैं इस अशोक हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications














