अनुपमा की जेठानी 20 साल से बिना शादी किए निभा रही लिव-इन रिलेशनशिप!

अनुपमा सीरियल टीआरपी की लिस्ट में काफी ज्यादा टॉप पर बना रहता है और दर्शकों को भी खूब भाता है. लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों अनुपमा टेलीविजन पर राज कर रही है. सीरियल में हर किरदार को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला है. लेकिन इसी बीच अनुपमा की जेठानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. दरअसल हम बात कर रही है अश्लेषा सावंत की. एक्ट्रेस को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में भी देखा गया. इस सीरियल में उन्होंने एक्टर संदीप बसवाना के साथ में देखा गया था. वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हो गई थी.
बिना शादी किए 20 सालों से लिव-इन में रह रहे
आपको जानकार इस बात पर हैरानी होगी कि यह कपल पिछले 20 सालों से बिना शादी किए साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. इतना ही नहीं संदीप बसवाना ने कई बार मीडिया के सामने भी अपने रिश्ते पर बात की है. जब भी कई बार एक्टर से उनकी शादी को लेकर सवाल होते हैं तो वह कहते हैं कि "वह कभी भी शादी के खिलाफ नहीं है.लेकिन उनका मानना है कि दो लोगों को तब तक साथ में रहना चाहिए जब तक उन में प्यार बना है. लेकिन अगर प्यार खत्म हो जाता है तो दोनों को अलग हो जाना चाहिए."
20 साल बाद भी दोनों के बीच नहीं हुआ प्यार कम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने साथ में कई सारे टेलिविजन सीरियल्स में काम किया हुआ है. दोनों को साथ में 'विश या अमृत सितारा' सीरियल में देखा जा चुका है. यह सीरियल दोनों का आखिरी सीरियल था. 20 साल के बाद भी संदीप और अश्लेषा के बीच में प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है. इस बात का सबूत उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी मिल जाता है कि वह अपने प्यार का इजहार करने में खुलेआम बिल्कुल हिचकिचाते नहीं है. लेकिन अगर हम अश्लेषा की बात करें तो इन दिनों वह अनुपमा में नजर आ रही है और शो में बरखा कपाड़िया कभी किरदार निभाती हुई देखी जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications











