जब स्मृति ईरानी को मिसकैरेज के बावजूद भी सेट पर जाकर करनी पड़ी थी शूटिंग, अनुपमा की गुरु मां ने किया समर्थन

अपरा मेहता टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इन दिनों अपरा मेहता को टीवी सीरियल अनुपमा में मालती देवी उर्फ़ गुरु मां का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। उन्हें इस किरदार से काफी ज्यादा पापुलैरिटी भी हासिल हुई। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी के इस बात को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें मिसकैरेज के कुछ ही घंटे के बाद में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर बुलाया गया था।
अपरा मेहता ने स्मृति ईरानी को लेकर किया दावा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपरा मेहता और स्मृति ईरानी दोनों ने ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में काम किया था। अपरा मेहता ने मिसकैरेज के बाद में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर वापसी को लेकर स्मृति ईरानी के इस दावे को समर्थन भी दिया था। अपरा मेहता ने यह भी बताया कि मुझे बहुत अच्छे से पता है कि वह बड़े बेटे के जन्म तक हमारे साथ में शूटिंग कर रही थी और चौथे दिन शूटिंग के लिए वापस आई। क्योंकि क्या ही कर सकते हैं? दोनों बार जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तब भी वह काम पर वापस आ गई थी।
प्रोडक्शन टीम उनके घर जाकर एक्टर को करती थी तैयार
अपरा मेहता ने टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर यह भी कहा कि टीवी शॉप में काम करते हुए कलाकारों को कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को अलग रखना पड़ता है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब भी कोई एक्टर बीमार हो जाता है तो प्रोडक्शन टीम उनके घर पर चली जाती थी और मेकअप लगाती थी। शूटिंग के लिए तैयार कर देती थी।
अपराध मेहता ने स्मृति ईरानी का किया समर्थन
अपरा मेहता ने इस बात का भी खुलासा किया कि भले ही उसे वक्त उनका किरदार शो में नहीं था लेकिन वह इस बात को स्वीकार करती है की स्मृति ईरानी अपने मिसकैरेज के बाद में काम पर वापस लौट कर आ गई थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मैं बहुत अच्छे से जानती हूं की स्मृति ने कई बार मिसकैरेज के बारे में बात की है। लेकिन जब ऐसा हुआ था तब शो में मेरा किरदार खत्म हो गया था लेकिन मैं इस बात को बहुत अच्छे से जानती हूं कि आना पड़ा होगा और काम भी करना पड़ा होगा।


Click it and Unblock the Notifications











