अनुपम खेर पर जब गर्लफ्रेंड ने फेंक दी ये चीज, सिर पर लटक रहे थे... डेट पर जाना पड़ा भारी

अनुपम खेर आज के वक्त के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म आगमन से की थी। लेकिन साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म सारांश से उन्हें असली पहचान मिली। 37 साल के करियर में उन्होंने तकरीबन 450 फिल्मों से ज्यादा में काम किया है और आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है।
अनुपम खेर कई दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं और आज भी वह दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं। लेकिन आज हम आपको अनुपम खेर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई बातों के बारे में बताने वाले हैं। उनसे जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा है जो कि शायद बहुत कम लोग जानते हैं। इस बात का खुलासा अनुपम खेर ने खुद किया था।
अनुपम केयर्स के पॉडकास्ट शो के दौरान अनुपम खेर ने इस किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके साथ ऐसा किया तो उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह साधु बनने के बारे में सोचने लगे। अपनी दिमाग की शांति के लिए उन्हें आश्रम जाना पड़ा। दरअसल वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गए और उसका नाम राधा था। लेकिन एक रात में सब खत्म हो गया। दरअसल जिस टेबल पर राधा बैठी हुई थी वहीं पर दूसरे टेबल पर तीन और लड़कियां बैठी थी। जो कि आपस में बात कर रही थी और हंसे जा रही थी।
अनुपम खेर ने इस पर बताया था कि राधा को ऐसा लगा कि उनमें से कोई उनकी गर्लफ्रेंड है। राधा गुस्से में वहां से खड़ी हुई और जहां पर लड़कियां बैठी थी वहां इशारा करते हुए अनुपम से पूछा कि उनमें से कौन सी लड़की तुम्हारी गर्लफ्रेंड है। अनुपम यह बात सुनते ही हैरान हो गए। उन्होंने राधा से कहा कि यह सब हरकतें बंद कर दो। लेकिन राधा ने किसी की नहीं सुनी और अनुपम से बार-बार बोलती रही। सारा मामला उस वक्त बिगड़ गया और राधा ने सारा खान अनुपम के ऊपर फेंक डाला। नूडल्स एक्टर के सिर पर लटक रहे थे और शर्ट ग्रेवी से खराब हो गई थी। इसके बाद वह कभी भी ना तो राधा से मिले और ना ही कभी उनकी बात हुई।


Click it and Unblock the Notifications

