Neena Gupta : अनुपम खेर से लेकर नीना गुप्ता तक ने बिना किसी शर्म के इंटरनेट पर पोस्ट कर मांगा काम

neena gupta

बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने हाल में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक वीडियो में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के नाम पर एक ओपेन लेटर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल भी हो रहा है। हालांकि इस वीडियो पर अनुराग कश्यप का जवाब अभी तक नहीं आया है। दिव्या अग्रवाल ने इस वीडियो में अनुराग कश्यप से काम की मांग ना करते हुए कहा है, "मैं पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मैंने काफी काम किया है, मुझे कई कामों का ऑफर भी आया है। लेकिन मुझे वह काम नहीं बल्कि वो काम करना है, जैसा आप करते हैं।" दिव्या ने वीडियो में अनुराग कश्यप से पूछा है कि वह उन्हें बताए कि अच्छे रोल के लिए ऑडिशन कैसे देना होता है। वह अनुराग कश्यप की फिल्मों के लिए ऑडिशन देने के लिए तैयार हैं। दिव्या अग्रवाल पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने ओपेनली काम मांगा है। इससे पहले भी कई एक्टर्स ने काम मांगा है और उसके बाद ही उनकी किस्मत भी चमक उठी है।

नीना गुप्ता :

नीना गुप्ता :

नीना गुप्ता बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब नीना गुप्ता के पास कोई काम नहीं था। साल 2017 में नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए काम मांगा था। नीना ने लिखा था, 'मैं मुंबई में रहती हूं और एक अच्छी एक्टर के तौर पर काम कर रही हूं। मैं अच्छे काम की तलाश में भी हूं।' इस पोस्ट के बाद ही नीना गुप्ता को फिल्म 'बधाई हो' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला था, जिसके बाद उन्हें अब पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है।

अनुपम खेर :

अनुपम खेर :

अनुपम खेर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में होती है। लेकिन साल 2019, ऐसा दौर था जब अनुपम खेर भी खाली बैठे हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए पोस्ट शेयर किया था। अनुपम ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं 35 सालों से इंडस्ट्री में हूं पर शायद ऐसा कभी नहीं हुआ हो कि मेरे पास काम नहीं है।' इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से काम देने की अपील की थी।

शगुफ्ता अली :

शगुफ्ता अली :

साल 2018 के बाद टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली को काम मिलना बंद हो गया था। वह बीमारी से भी जूझ रही थी जिस वजह से शगुफ्ता को अपने गहने और गाड़ियां सब बेचना पड़ गया था। जब कोई रास्ता नहीं सुझा तो शगुफ्ता अली ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए पोस्ट शेयर किया। इसके बाद शगुफ्ता को कई काम मिले।

सिकंदर खेर :

सिकंदर खेर :

करीब 2 सालों पहले सिकंदर खेर के पास भी काम नहीं था। अपने पिता अनुपम खेर के नक्शे कदम पर चलते हुए सिकंदर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। सिकंदर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'काम की जरूरत है, मुस्कुरा भी सकता हूं।' इस पोस्ट के बाद ही सिकंदर को सुष्मिता सेन के वेब सीरीज 'आर्या' में काम मिला था। इस सीरीज में उनके रोल की तारीफ भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X