42 साल के सिकंदर खेर बोले- मेरी मां को पोता-पोती चाहिए, मैं दिल की घंटी बजने पर ही करूंगा शादी

Anupam Kher, Sikandar Kher

आर्या सीरीज में दौलत का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर सिकंदर खेर, किरण खेर और अनुपम खेर के बेटे हैं। बता दे कि उन्होंने एक बार फिर सुष्मिता सेन की ढाल बनकर आर्या 3 में काम किया। इससे पहले भी वह सूर्यवंशी और समर 2007 जैसी फिल्मों में भी देखे जा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको सिकंदर खेर के परिवार और शादी के अलावा काम को लेकर कुछ किस्से बताने वाले हैं।

अपने माता-पिता से बहुत कुछ सीखते हैं सिकंदर

दरअसल आपको बता दें कि सिकंदर खेर के एक इंटरव्यू के दौरान उनसे काफी सारे सवाल किए गए। इस दौरान उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी को लेकर भी कुछ सवाल किए गए। इसी के अलावा सिकंदर खेर ने यह भी बताया कि "मैं अपने माता-पिता से काफी कुछ सीखा है। मेरी मां ने मुझे स्ट्रांग रहने की सलाह दी। इसी के अलावा मैं अपने डायरेक्टर्स और टीम से भी काफी कुछ सीखता हूं और इसका सिलसिला चलता रहता है।"

42 साल के सिकंदर ने शादी पर दी अपनी राय

इसी इंटरव्यू के दौरान सिकंदर खेर से सवाल किया गया कि आप 42 साल के हो गए हैं और अक्सर शादी को लेकर आपसे सवाल किए जाते होंगे। क्या फैमिली की तरफ से आप पर कोई प्रेशर है? इस पर एक्टर में जवाब देते हुए कहा कि "मेरी मां कई बार मुझसे शादी करने को कहती है। हर परिवार यही चाहता है कि उनके बच्चे समय से शादी कर ले और अपना एक परिवार बसा ले।"

पोता-पोती चाहती है सिकंदर खेर की मां

सिकंदर खेर ने आगे यह भी बताया कि "मेरी मां तो पोता पोती चाहती है। लेकिन मेरा लव लाइफ का फंडा थोड़ा सा अलग है। जब मेरे दिल की घंटी बजेगी मैं तभी शादी करूंगा। मैं हमेशा दिल की सुनता हूं और जब मेरा दिल कहेगा तब मैं शादी कर लूंगा।"

दादी के साथ कैसा रिश्ता निभाते हैं सिकंदर खेर

इसी के अलावा सिकंदर खेल से सवाल किया गया की दादी यानी की दुलारी जी के साथ में वह कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मैं अपने पिता अनुपम खेर की वीडियोज से काफी कुछ सीखा है। मेरे दादा फॉरेस्ट ऑफिसर हुआ करते थे और मेरी दादी बहुत ही ज्यादा नेचुरल है। वह बहुत खूबसूरत है और मैं खुद को लकी मानता हूं कि वह मुझको मिली है। मैं बचपन में उनके साथ में काफी वक्त बिताया है और उनको आइसक्रीम काफी ज्यादा पसंद है और मुझे भी। हम चुप चुप कर आइसक्रीम खाते थे। लेकिन जब मन कम से आई थी तो हमें इस बारे में जरूर बात करती थी।"

More from Filmibeat

Read more about: anupam kher sikandar kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X