..................... Anupam Kher is the child seen in mother lap, Bollywood films are incomplete without him - Hindi Filmibeat

मां की गोद में नज़र आ रहा बच्चा अपनी अदाकारी से फिल्मों में डाल देता है जान, आपने पहचाना?

Anupam Kher Childhood Picture

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मां और बेटे की जोड़ी बहुत ही कम देखने को मिलती है। जिसमें मां तो पहले से ही हिट गई हो लेकिन अब बेटा भी इंडस्ट्री का टॉप और हिट एक्टर है. लेकिन आपको बता दें कि मां तो सोशल मीडिया पर स्टार है और वही बेटा बॉलीवुड का सितारा बन चुका है. जिन्हें ज्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों में देखा गया है. जिन्होंने अपने किरदार से बॉलीवुड फिल्मों में जान डाल दी है. कैरेक्टर के साथ-साथ लीड रोल में भी उनको काफी पसंद किया गया. यहां तक की फिल्म सोशल मैसेज देने वाली हो या फिर हार्डकोर फिल्मों में भी उन्होंने मसाला डालने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी. जिनकी जिंदगी में सिर्फ एक ही मूल मंत्र है जो की है 'कुछ भी हो सकता है'। अगर आप अभी भी इस अभिनेता को नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि अनुपम खेर हैं।

अनुपम खेर ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में कमाया है नाम

तस्वीर में नजर आ रहा है छोटा सा बच्चा जो कि अपनी मां दुलारी करके गोदी में दिखाई दे रहा है. वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले अनुपम खेर हैं. अनुपम खेर ने एक वक्त तक कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि बॉलीवुड में उनके बिना फिल्म पूरी नहीं हो पाएंगी. उन्होंने किसी वक्त प्लेटफार्म पर रात गुजारी है और संघर्ष करने के बाद में आज बॉलीवुड में इतना ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक अच्छा खासा नाम कमाया है।

अनुपम अपने ही मूलमंत्र पर लिख चुके हैं किताब

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुपम खेर अपनी जिंदगी में एक ही मूल मंत्र को फॉलो करते हैं कि 'कुछ भी हो सकता है'। यहां तक कि उन्होंने इस टाइटल पर एक किताब भी लिखी हुई है। अनुपम खेर ने आज तक अपने जीवन में विलेन, कॉमेडी से लेकर कैरेक्टर और कश्मीर फाइल्स जैसे जबरदस्त किरदार निभाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे किरदारों को निभा कर अपनी एक्टिंग के बलबूते पर हर किसी के दिलों को जीता है। यहां तक कि उन्हें छोटे पर्दे के कार्यक्रमों पर भी देखा गया है।

अनुपम खेर की मां भी सोशल मीडिया पर हैं स्टार

लेकिन अगर हम अनुपम खेर की मां दुलारी खेल की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इन दिनों में है सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुपम खेर और उनके भाई राजू खेर अपनी मां के साथ में अक्सर वीडियो बना बना कर पोस्ट किया करते हैं। दुलारी खेर भी कंटेंट देने में हमेशा आगे रहते हैं और अपनी बातों से कॉमेडी के पेंच से वह हर किसी का दिल जीत लेती है। उनका एक एक वीडियो काफी ज्यादा मजेदार होता है और फैंस भी खूब मजे से देखते हैं।

Read more about: anupam kher dulari kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X