Anupam Kher Birthday : फ्लाईट में हमेशा ब्लू जींस और व्हाईट शर्ट ही क्यों पहनते हैं अनुपम खेर, जानें यहां

Anupam kher

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपने शानदार एक्टिंग टैलेंट के बदौलत फिल्मी पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। अनुपम खेर ने फिल्मों में विलेन से लेकर कॉमेडियन और हल्के-फुल्के सभी तरह के किरदार निभाए हैं। अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च को शिमला में हुआ था। अनुपम के पिता वन विभाग में एक क्लर्क के पद पर काम करते थे।

अनुपम खेर को स्कूली दिनों से ही एक्टिंग का शौक चढ़ गया था। हालांकि खुद अनुपम का मानना है कि शुरुआती दौर में लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आती थी। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया, जहां उन्होंने एक्टिंग की तालिम ली।

28 साल की उम्र में 65 साल की उम्र के बुढ़े का किया रोल

28 साल की उम्र में 65 साल की उम्र के बुढ़े का किया रोल

अनुपम खेर ने फिल्म 'सारांश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम करते समय अनुपम खेर की उम्र 28 साल थी जबकि उन्होंने फिल्म में 65 साल के एक बुढ़े का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए अनुपम को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के चेयरपर्सन

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के चेयरपर्सन

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के होनहार छात्र रहने के साथ-साथ अनुपम खेर उसके चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। अनुपम ने लगभग 500 फिल्मों में अलग-अलग भाषाओं में काम किया जिसमें 'कर्मा', 'संसार', 'तेजाब', 'बेटा', 'राम लखन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'एमएस धोनी', 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'द कश्मीर फाइल्स', 'उड़ान' शामिल हैं।

फ्लाईट में हमेशा ब्लू और व्हाईट पहनते हैं

फ्लाईट में हमेशा ब्लू और व्हाईट पहनते हैं

अनुपम खेर के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि फ्लाईट में सफर करते समय अनुपम खेर हमेशा ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट ही पहनते हैं। इस बारे में बताते हुए अनुपम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहते हैं, "हवाई जहाज में यात्रा करते समय मुझे शुरुआत में डर लगता था। लेकिन काम की वजह से यात्रा करनी ही पड़ती थी। इसलिए मैंने अनुभव किया कि ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट में मैं खुद को शांत और अपने डर पर नियंत्रण रख पाता हूं। इसलिए मैं पिछले 29 सालों से हवाई यात्रा के दौरान सिर्फ सफेद शर्ट और ब्लू जींस ही पहनता हूं।"

अनुपम खेर की कुल संपत्ति

अनुपम खेर की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्टस की माने तो अनुपम खेर की कुल संपत्ति 400 करोड़ से अधिक है। फिल्मों के अलावा विज्ञापन और टीवी शो के माध्यम से भी वह करोड़ों की कमाई करते हैं। बताया जाता है कि अनुपम खेर के पास न्यूयॉर्क शहर में एक शानदार घर है, जिसकी तस्वीरें वो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अक्सर शेयर करते रहते हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज एस 350 कार है।

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X