ना कोई सुपरस्टार.. ना ही आइटम नंबर.. कहानी के दम पर इस फिल्म ने कमाए थे 5 गुना रुपए!

a wednesday

सुपरस्टार्स के इस दौर में जब हम किसी फिल्म के बजट की बात करते हैं तो लोग हैरान हो जाते हैं। अगर हम सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान या ऋतिक रोशन की फिल्मों का बजट जानने पर आ जाएं तो लोग हैरान हो जाएंगे।

इन सुपरस्टार्स की किसी भी फिल्म का बजट 100 करोड़ से कम नहीं होता है। कई बार तो ये बजट 200 करोड़ तक जाता है। ऐसी फिल्मों को सुपरहिट होने के लिए दोगुना कमाई करनी पड़ती है। हालात ये है कि प्रोड्यूसर्स आजकल पैसा लगाने से पहले सुपरस्टार्स को तलाशते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले है जिसने बेहद कम बजट में बनकर अपनी लागत का 5 गुना पैसा कमाया था। जी हां, ऐसा सिर्फ इसलिए संभव हो पाया था क्योंकि इस फिल्म की कहानी शानदार था।

फिल्म की कहानी के दम पर इस फिल्म ने कमाल कर दिया था। हम बात कर रहे हैं नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की फिल्म ए वेडनेसडे की। फिल्म में ना कोई सुपरस्टार था और ना कोई आइटम नंबर था। महज 3 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने करीब 16 करोड़ का बिजनेस किया था।

साल 2008 में जब फिल्म आई तो लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन नीरड पांडे ने किया था. इसमें नसीरुद्दीन शाह, जिमी शेरगिल, आमिर बशीर, दीपल शॉ और अनुपम खेर सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

देखा जाए तो इस फिल्म में कोई ऐसा नाम नहीं था जो कि अपने दम पर किसी फिल्म को चला सके। जाहिर है कि लोगों फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। आज भी लोग इस फिल्म को पसंद करते हैं।

इस तरह की दमदार कहानी वाली फिल्में आजकल नहीं बनती हैं और लोग ऐसी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्म आतंकवाद का चेहरा दिखाते इसको आम नागरिक से जोड़कर काफी शानदार तरीक से दिखाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X