सिनेमा में अनुपम खेर के 36 साल:गंजेपन के चलते जवानी में करना पड़ा बूढ़े का रोल,ऑस्कर में गई ये फिल्म
बॉलीवुड में अनुपम खेर को 36 साल पूरे गए हैं। इन 36 सालों में उन्होंने एक्टर, स्पोर्टिंग रोल, नेगेटिव, कॉमिक, ग्रे शेड्स से लेकर तमाम तरह के रोल अदा किये हैं। अनुपम खेर का काम सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में भी बोलता है। यही खास बात है कि 10 सितंबर को अमेरिका में अनुपम खेर डे मनाया जाता है।
25 मई को अनुपम खेर ने 26 साल इंडस्ट्री में पूरे किए। उनकी पहली फिल्म सारांश थी। इससे पहले वह कई प्ले और रंगमंच पर अभिनय कर चुके थे। मंजे हुए एक्टर अनुपम खेर ने बॉलीवुड में सारांश फिल्म से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में 28 साल के अनुपम ने बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई थे।
महेश भट्ट की इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने 36 साल के करियर में कई फिल्में, कई अवॉर्ड और कई भाषाओं में उन्होंने काम किया है। आइए अनुपम खेर के इस खास दिन पर हम आपको बताते हैं उनके करियर से जुड़े रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications











