शादियों में डांस करने से लेकर अंतिम संस्कार तक... इन जगहों से पैसा कमाते हैं बॉलीवुड स्टार्स

Anuj Sawhney Shocking Revelation: बॉलीवुड सितारों के फैंस उनको फिल्मों के साथ-साथ रियल लाइफ में भी फॉलो करते हैं।इतना ही नहीं उनसे जुड़ी हुई हर एक छोटी से छोटी बात के अपडेट जानना भी काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस ले लेते हैं। लेकिन साल में एक या दो फिल्म करने से किसी का भी घर नहीं चलता है।
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के साथ-साथ सेलेब्स ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। एक ऐड के लिए ही वह लाखों से करोड़ तक का चार्ज लेते हैं। जिसके चलते यह लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सेलिब्रिटीज बड़े बिजनेसमैन की शादियों में जाकर डांस करने के लिए भी चार्ज करते हैं। लेकिन क्या यह लोग किसी के अंतिम संस्कार में जाने के लिए भी पैसे लेते हैं। इस बात का सच आज हम आपको बताने वाले हैं।
अक्सर देखने के लिए मिलता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बड़े-बड़े बिजनेसमैन और सितारों की शादियां अटेंड करते हैं और वहां पर डांस करते हुए भी देखे जाते हैं। इन सब चीजों को देखकर आप कई बार सोचते होंगे कि जिसकी शादी में यह लोग डांस कर रहे हैं वह कितने लकी होंगे। लेकिन आप पूरी तरीके से गलत है क्योंकि सेलिब्रिटीज शादी में आने के लिए भी पैसे लेते हैं। हालांकि अगर वह वहां पर परफॉर्म करते हैं तो उसका भी एक अलग चार्ज होता है।
बिग स्मॉल टॉक नाओ शो के दौरान इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट का खुलासा हुआ। अनुज साहनी ने शो के दौरान बताया कि "बड़े स्टार्स की एक इनकम सदियों से होती है। शादियों में जाते हैं और डांस करते हैं। इनकी एक इनकम होती है अंतिम संस्कार और 13वीं में जाने से। हालांकि इन सब चीजों का लोगों को पता नहीं होता। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं और कोई सोच भी नहीं पता कि ऐसा भी होगा।"


Click it and Unblock the Notifications











