..................... Antim actor Aayush Sharma recalls the time when he got trolled for marrying salman khan's sister arpita - Hindi Filmibeat

'सलमान के पैसों और फेम के लिए' उनकी बहन से शादी करने पर ट्रोल हुए थे आयुष, एक्टर ने अब बताया असल सच!

 aayush sharma

Aayush Sharma: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा जिन्होंने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी, वह उस समय बहुत ज्यादा दुखी हुए थे जब उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया गया था और ट्रोलर्स ने यह दावा किया था कि आयुष शर्मा ने अर्पिता के पैसों और फेम पाने के लिए अर्पिता से शादी की है।

काम को नहीं सराहा गया

यहां तक की लोगों ने ये भी कहा था कि सलमान खान के जरिए एक्टर बनने और उनके पैसों पर नजर होने की वजह से आयुष शर्मा ने अर्पिता से शादी की है। यहां तक कि उनके काम को भी सराहा नहीं गया और जब वे वेकेशन पर जाते थे तब भी उन्हें यही सुनने को मिलता था कि आयुष ने इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए ऐसा किया है।

हालांकि आयुष अब कहते हैं, उन्हें अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और इस तरह की नेगेटिविटी के आदी हो चुके हैं।

अर्पिता है स्ट्रांग

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष ने बताया, अर्पिता बहुत ही स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट महिला हैं और उन्हें ट्रोलिंग बिल्कुल इफेक्ट नहीं करती क्योंकि वे भी इंडस्ट्री का एक पार्ट रह चुकी हैं।

अर्पिता को प्यार करते हैं आयुष

आयुष ने कहा कि वे इंडस्ट्री में नए थे तो ट्रोलिंग को लेकर शुरुआत में वे दुखी हुए क्योंकि ट्रोलर्स की थ्योरी थी कि अर्पिता से आयुष ने सिर्फ अपने फायदे के लिए शादी की है। आयुष का कहना है कि वे अर्पिता को प्यार करते हैं, इसलिए उससे शादी की और सबसे अच्छी बात यह है कि ये बात अर्पिता जानती हैं। वे जानती हैं और इनकी फैमिली भी ये बात जानती है।

वेकेशन पर होते थे ट्रोल

आयुष ने आगे कहा, मैं जब वेकेशन पर जाता था, तो भी ट्रोल होता था और लोग ये कहते नजर आते थे कि ये सलमान खान के पैसों को उड़ा रहा है। यहां तक कि ये भी स्टोरी सुनने में आई कि सलमान खान ने शादी में उन्हें रॉयल रॉयस गिफ्ट की थी। अगर ऐसा है तो कहां है वह रॉयल रॉयस? ये सवाल आज आयुष शर्मा ट्रोलर से पूछते नजर आ रहे हैं।

डोंट वांट आयुष से हुए थे ट्रोल

आयुष ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख था कि वे पर्सनल कारणों की वजह से ट्रोल हुए थे और ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे थे। उस वक्त 'डोंट वांट आयुष' के साथ ट्विटर सबसे ज्यादा ट्रोल होने लगे थे जब सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'अंतिम' की घोषणा हुई थी।

सलमान खान ने दी ये सलाह

आयुष ने बताया, सलमान खान ने उन्हें ये भी सलाह दी थी कि इस तरह की बातों पर ध्यान ना दें। अच्छा काम करों और अपने काम पर फोकस करों। आयुष ने ये भी कहा, अब वे अपने आप को प्रूफ करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। हालांकि अब उन पर ट्रोलर्स की बातों का कोई असर नहीं पड़ता।

2014 में हुई थी शादी

बताते चलें, अर्पिता खान सलीम खान की सबसे छोटी बेटी हैं और सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान की छोटी बहन हैं। आयुष और अर्पिता की शादी 2014 में हुई थी और इन दोनों के दो बच्चे हैं। आयुष का परिवार हिमाचल प्रदेश के पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखता है और आयुष शर्मा के दादा भी पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X