फ्लॉप फिल्मों के चलते खत्म हुआ इस हीरोइन का करियर, शादी के बाद बनी करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड में कई बार ऐसा भी होता है कि सितारे फिल्म तो बनाते हैं लेकिन दर्शकों को उनकी फिल्में पसंद नहीं आ पाती है. जिसके बाद में उन सितारों का पूरा करियर बिल्कुल खराब हो जाता है और वह एक वक्त पर गायब हो जाते हैं. इन्हीं सितारों में से एक मशहूर अभिनेत्री अंतरा माली भी रह चुकी है. जो कि बॉलीवुड की उन हीरोइनों की लिस्ट में आती है जिनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाई थी.
अंतरा माली है मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली की बेटी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतरा माली फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' से काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी और इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में 'ढूंढते रह जाओगे' फिल्म से कर दी थी. इतना ही नहीं आपको बता दें कि अंतरा माली मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली की बेटी बताई जाती है और इतना ही नहीं उन्होंने सबसे पहले तेलुगु फिल्मों में काम करना शुरू किया था.
अंतरा माली ने 12 साल के करियर में की थी सिर्फ 12 फिल्में
लेकिन जैसे-जैसे वक्त बिता वैसे-वैसे अंतरा ने बॉलीवुड में एंट्री मार ली लेकिन वह यहां पर सफल एक्ट्रेस नहीं बन पाई थी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2010 में अंतर माली की आखिरी फिल्म 'एंड वंस अगेन' आई थी. जिसके बाद में उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है. अंतरा का फिल्मी करियर सिर्फ 12 साल का ही था और उसमें उन्होंने 12 फिल्मों में काम किया था. लेकिन जैसी सफलतम है प्राप्त करना चाहती थी वैसी सफलता उन्हें बॉलीवुड से नहीं मिल पाई.
सारी फिल्में फ्लॉप होने के बाद अंतरा माली ने कर ली अमीर लड़के से शादी
लेकिन अंतरा माली ने अपने जीवन को सुरक्षित करने का एक कठोर फैसला लिया और 2009 में जीक्यू मैगजीन के संपादक चे कुरियन के साथ में शादी के बंधन में बंध गई थी. बताया जाता है कि एक्ट्रेस काफी ज्यादा महत्वकांक्षी थी और इसी वजह से उन्होंने अमीर लड़के से शादी कर ली थी. इतना ही नहीं अब वह बहुत ही साधारण जिंदगी व्यतीत कर रही है और साथ ही एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं.
अंतरा माली के पिता अंधेरी गलियों में आपत्तिजनक अवस्था में आए थे नजर
अंतरा माली के पिता जगदीश माली एक मशहूर फोटोग्राफर हुआ करते थे लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा आया जब वह अंधेरी गलियों में भटकते हुए नजर आ गए. दरअसल आपको बता दें कि मिंक बरार ने उन्हें अर्ध नग्न अवस्था में सड़क पर देख लिया और वह उसे भिखारी समझकर कंबल भी देने लगी. लेकिन जब उन्होंने अच्छे से उनका चेहरा देखा तो वह पहचान गई और काफी ज्यादा दंग रह गई. हालांकि इस पर बेटी अंतरा माली ने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी हो चुके हैं और जब भी वह दवाई लेना भूल जाते हैं तो वह घर से बाहर निकल जाते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह तक बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है यह बीमारी है.


Click it and Unblock the Notifications











