खुद 12 साल बड़ी मलाइका को डेट कर रहे हैं अर्जुन... और जब बहन के रिलेशन के बारे में पता चला तो..

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है. उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो चुका है और आए दिन वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती हैं. अंशुला अपनी फिटनेस से लेकर फैशन तक के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. इतना ही नहीं पीसीओएस के बारे में बात करने से लेकर वह मोनोकिनी पहनने तक के लिए चर्चा में रहती हैं.
अंशुला और अर्जुन एक दूसरे के लिए है सपोर्टिव
जूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अंशुला कपूर ने अपने भाई अर्जुन कपूर के सपोर्ट में बात करते हुए काफी कुछ बताया. एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन कपूर काफी कूल भाई हैं. अंशुला कपूर ने यह भी बताया कि वह कभी ओवर प्रोटेक्टिव भाई नहीं रहे. दोनों ने हमेशा एक दूसरे की सुरक्षा की और सपोर्ट किया. इसके बावजूद भी कभी भी दोनों ने एक दूसरे के काम में रुकावट नहीं डाली. लेकिन इसी इंटरव्यू के दौरान अंशुला कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर को पहली बार बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने के लिए कहा था तो एक्टर का कैसा रिएक्शन था.
अंशुला के लिए अर्जुन नहीं होते कभी भी ओवर प्रोटेक्टिव
इस इंटरव्यू के दौरान अंशुला कपूर ने बताया कि अर्जुन भैया कभी भी ओवर प्रोटेक्टिव नहीं हुए. जब मैं पहली बार उनको बताया था कि मैं डेट पर जा रही हूं तब भी वह काफी शांत रहे. अगर कोई भी बहन अपने भाई के पास में जाकर रहती है कि मैं डेट पर जा रही हूं और आपसे इस बारे में बात करना चाह रही हूं. लेकिन वह बहुत ही ज्यादा अद्भुत हैं.
अंशुला बॉयफ्रेंड संग सोशल मीडिया पर करती रहती है तस्वीरें शेयर
अंशुला कपूर को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी कई सारी तस्वीरें को शेयर करती हुई नजर आती है. अंशुल और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरों को देखने के बाद यह साफ जाहिर होता है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. यहां तक की अंशुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप के बारे में काफी ज्यादा खुलकर बात करती आई है. उन्होंने साल 2022 से डेट करना शुरू कर दिया था. यहां तक की इस बात की खबर उनके पूरे परिवार को है. अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन के साथ में गोवा छुट्टियां मनाने भी गई थी और वहां की तस्वीर भी शेयर की थी.


Click it and Unblock the Notifications