..................... Ankita Lokhande said that she is ready to work in films and shows without fees. - Hindi Filmibeat

फ्री में शोज और फिल्में करने को तैयार अंकिता लोखंडे, बोलीं- ‘मुझे पैसे नहीं बल्कि...’

ankita lokhande

Ankita Lokhande Shocking Revelation: अंकिता लोखंडे टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखा गया था। इस शो में वह अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आई थी और यहां पर वह काफी चर्चा का विषय भी बनी रही। भले ही एक्ट्रेस इस शो में विनर नहीं बन पाई और इसके बावजूद अब उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट मिलने लगे हैं।

लेकिन अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने न्यूज़ 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि पैसा अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है। वह बिना किसी फीस के उन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार है जिस पर वह विश्वास करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि "पैसा हमेशा से मेरे लिए सेकंड ऑप्शन रहा। मैं जो किरदार निभा रही हूं वह सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं पैसे के नहीं बल्कि प्रोजेक्ट के पीछे जाती हूं। मैं फ्री में फिल्म और शो करने के लिए भी तैयार हूं।"

अंकिता लोखंडे ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब बहुत कुछ बदला नहीं था। लेकिन अभी के वक्त में महिला एक्ट्रेस के लिए वेतनमान में भी सुधार देखने को मिला है। आज के वक्त में टेलीविजन पर महिलाओं के लिए स्थिति बहुत बढ़िया है। मेरी भी फीस में सुधार किया गया क्योंकि मैं भी टेलीविजन पर काम कर रही थी।"

अंकिता लोखंडे के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारे सीरियल्स में भी काम किया है। अब जल्दी ही उन्हें रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को 22 मार्च को रिलीज किया जाएगा और फैन्स भी बहुत ही बेसब्री से अंकिता लोखंडे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है।

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X