अंकिता लोखंडे नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी विक्की जैन का पहला प्यार, कई साल तक किया डेट और फिर...

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति यानी कि विक्की जैन खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, आपको बता दें कि इन दोनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन साथ में बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने नेशनल टीवी पर अपनी पत्नी अंकिता पर हाथ उठाने की भी कोशिश की और इसी के चलते लोग उनको ट्रोल भी करने लगे।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने रचाई थी धूमधाम से शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बड़े ही धूमधाम के साथ में शादी रचाई थी। हालांकि इससे पहले दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट भी किया। इसी के अलावा अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को भी डेट किया था और दोनों छे साल तक रिश्ते में रहे। लेकिन क्या आपको पता है कि विक्की जैन भी अंकिता लोखंडे से पहले एक मशहूर अभिनेत्री को डेट कर चुके हैं।
अंकिता से पहले इस एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं विक्की
विक्की जैन का नाम टीवी की मशहूर अभिनेत्री टीया बाजपेई के साथ में भी जुड़ चुका है। बता दें कि दोनों ने कथित तौर पर कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया है। अगर हम विक्की जैन के बारे में बात करें तो उनकी प्राइमरी एजुकेशन मुंबई में हुई और बाद में उन्होंने पुणे की यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।
विक्की जैन की नेटवर्थ
इसी के अलावा विक्की जैन ने मुंबई के कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई भी पूरी की और बाद में बिजनेस की दुनिया में रुख किया। कुछ खबरों के अनुसार विक्की जैन की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ के पर बताई जाती है। इसी के अलावा विक्की जैन का मुंबई में 8BHK का फ्लैट भी मौजूद है और वह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन है


Click it and Unblock the Notifications

