इस शख्स से फाड़ी थी अंकिता लोखंडे के कमरे में लगीं सुशांत सिंह राजपूत की सारी तस्वीरें

अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड में भी अपनी एंट्री मार चुकी है। लेकिन इन दिनों वह बिग बॉस 17 में अपना जादू चल रही है और काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी का हिस्सा भी बन चुकी है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थी।
लेकिन आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप के दर्द को साझा किया था। अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "31 जनवरी थी और मेरे घर में सारी तस्वीरें लगी हुई थी। उस दिन मैंने फैसला ले लिया था। मैंने अपनी मां को कहा कि सारी तस्वीरें को हटा दें।"
अंकिता लोखंडे आगे कहती है कि "मैंने कहा कि ऐसे ही होता है ना, जगह खाली करनी पड़ती है और तब कोई जाकर उसमें नई जगह बना लेता है। मैंने अपनी मां से कहा कि जब तक इनको हटाएंगे नहीं तब तक दूसरा कैसे कोई आ पाएगा। उस दिन मैंने मां से यह कह दिया था कि मुझे मत दिखाओ। वो कमरे में चली गई और सारी तस्वीरें को निकाल कर और फाड़ दिया।"
अंकिता लोखंडे आगे बताती है कि मैं उस दिन बहुत ज्यादा रोई थी। उस दिन मेरा सब कुछ खत्म हो चुका था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके 6 महीने के बाद में अंकिता लोखंडे के जीवन में विक्की जैन आए और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 14 दिसंबर 2021 में दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों को बिग बॉस 17 में देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications