..................... Ankita Lokhande breaks silence on her relationship with Sushant Singh Rajput after years - Hindi Filmibeat

'लोग उसके कान भर रहे थे, अचानक एक रात...' सुशांत की तस्वीर आज भी छपी है अंकिता के दिल पर

Ankita Lokhande

बिग बॉस 17 इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। सीरियल में हर कंटेस्टेंट अच्छा खासा गेम खेल रहा है। लेकिन अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री मारी। लेकिन शो के दौरान अंकिता लोखंडे ने दिवंगत एक्टर और अपने एक बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी कई सारे खुलासे कर डाले। अंकिता लोखंडे ने पहली बार सुशांत को लेकर चुप्पी तोड़ी और काफी कुछ बताया।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत के साथ अपने रिश्ते पर की बात

बिग बॉस 17 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी से बातचीत करने के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ में 7 सालों तक रिलेशनशिप में रही थी। दोनों का रिश्ता पवित्र रिश्ता सीरियल के सेट से शुरू हुआ। दोनों ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। अंकिता लोखंडे ने यह भी बताया कि वह एकदम एक रात में ही गायब हो गए, जब उसे सक्सेस मिलने लगी तो लोगों ने उसके कान भरने शुरू कर दिए।

ऐसे हुआ अंकिता लोखंडे और सुशांत के प्यार का अंत

अंकिता लोखंडे ने यह भी कहा कि उस समय उनके बीच में प्यार बिल्कुल नहीं बचा था। जब कभी भी वह सुशांत की आंखों में देखी तो उनको प्यार कहीं भी नजर नहीं आता। सुशांत ने ब्रेकअप को लेकर कभी भी एक्सप्लेनेशन नहीं दिया। ना ही कभी यह बताया कि वह अलग क्यों होना चाहता है। अंकिता लोखंडे ने यह भी बताया कि सुशांत उनके कांटेक्ट में रह सकता था और उन्हें यह भी बता सकता था कि उनके साथ में हो क्या रहा है। लेकिन एक्टर ने ऐसा किया ही नहीं।

अंकिता ने सुशांत को लेकर किया बड़ा खुलासा

ब्रेकअप के बाद में सुशांत सिंह राजपूत के साथ में रिश्ते को लेकर अंकिता लोखंडे ने एक बड़ा खुलासा भी कर दिया। अंकिता लोखंडे ने इस पर कहा कि ब्रेकअप के दिन के बाद में उन्होंने कभी भी सुशांत को देखा तक नहीं। इसके बाद में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के बारे में भी बात की और कहा कि बहस के वक्त भी मुझे उसकी आंखों में प्यार नजर आता है।

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X