जब राजेश खन्ना के साथ टूटे रिश्ते पर छलका अंजू महेंद्रू का दर्द, बोलीं- 'वो चाहते थे कि मैं उनके पैरो में पड़ी

राजेश खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। बता दें कि पहले तो वह अंजू महेंद्रू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आए। लेकिन बाद में उन्होंने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ में शादी कर ली। हालांकि इससे पहले राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू के साथ में 7 साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रह चुके थे।
एक वक्त हुआ करता था जब राजेश खन्ना एक सुपरस्टार बन चुके थे। तो वही अंजू महेंद्रू एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थी। बता दे कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत 1966 से हुई और पहले यह मुलाकात में दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। शादी से पहले दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। अंजू महेंद्रू भी एक समर्पित गर्लफ्रेंड के तौर पर राजेश खन्ना को हर बात बताती थी और मानती भी थी। हालांकि राजेश खन्ना ने भी उन पर अपनी कमाई लूटने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने प्यार के लिए एक आलीशान बंगला तक खरीद लिया था।
राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। साल 1971 में एक्ट्रेस को उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया। हालांकि एक्ट्रेस की मां भी यही चाहती थी। लेकिन एक्ट्रेस ने हामी नहीं भरी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें रिश्ते में सब कुछ सही नहीं लगा। इसी बीच अंजू महेंद्रू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ में जुड़ने लगा। राजेश खन्ना को यह बात पसंद नहीं आई और साल 1972 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।'
हालांकि बाद में राजेश खन्ना के साथ अपने रिलेशनशिप पर अंजू महेंद्रू ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना को रूढ़िवादी सोच वाला व्यक्ति कहा और बताया कि वह उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे। स्टारडस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अंजू महेंद्रू ने कहा कि "उनकी एक फिल्म फ्लॉप हो गई और वह इसीलिए बहुत गुस्से में आ गए। वह बहुत ज्यादा मूडी व्यक्ति थे। वह बस यही चाहते थे कि मैं हर समय उनके पैरों पर गिरी पड़ी रहूं। जैसे कि उनके चमचे गिरे पड़े रहते हैं। मैं उनसे प्यार करती थी लेकिन चापलूसी नहीं कर सकती थी।"


Click it and Unblock the Notifications











