'पैसों के लिए रशियन के साथ..' अंजलि अरोड़ा के बयान ने मचाया था बवाल? घरवाले क्या सोचेंगे..

अंजलि अरोड़ा इंटरनेट पर काफी मशहूर हैं और उनके वीडियोज के साथ साथ उनके किस्से भी सामने आते रहते हैं। हाल ही में वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में आईँ थीं और बीजेपी नेता के साथ शादी को लेकर खुलासा हुआ था।
हालांकि बाद में पता चला कि कच्चा बादाम गर्ल ने एक प्रैंक किया था और 1 अप्रैल को सभी उल्लू बनाया था। लेकिन ऐसे में कुछ लोग हैं जो कि भड़क गए थे। अब अंजलि अरोड़ा का एक बयान फिर से चर्चा में है जो कि उन्होने रियालिटी शो में दिया था।
इस दौरान अंजलि अरोड़ा ने बताया था कि कैसे सिर्फ पैसों के लिए वो एक रूसी लड़के के साथ थीँ। अंजलि अरोड़ा ने बताया था कि, वो रूस घूमने गईं थीं और इस दौरान साथ पार्टी करने के लिए उन्होने एक रूसी लड़के से पैसे मांगे थे, और वो देने के लिए राजी हो गया था।
5 हजार रुबल्स के लिए पार्टी
अंजलि ने बताया कि, ''मैने रूसी लडके के साथ सिर्फ 5 रूबल्स के लिए शनिवार रात पार्टी की थी। उस वक्त मुझे पैसों की बेहद जरूरत थी और उससे मैने पैसों की डिमांड रख दी और वो मान भी गया था। हालांकि उससे सिर्फ मेरे अट्रैक्शन था, हम रात में पार्टी करने गए थे। ये ऐसी बात है जो कि मेरे किसी करीबी को नहीं पता है।'' अंजलि अरोड़ा ने ये भी बताया था कि उस दौरान तक उनका कोई अफेयर नहीं रहा था। हालांकि इस बात को जानकर लोग और परिवारवाले उन्हे कैसे जज करेंगे ये देखने वाली बात होगी। इस दौरान अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के शो लॉकअप में थीं और खुद को बचाने के लिए ये राज खोला था।
एमएमएस लीक
इसके अलावा एक वीडियो वीडियो भी वायरल हुआ था जिसको अंजलि अरोड़ा का ही बताया गया था। अंजलि ने इस वीडियो को फेक बताया था। उनका कहना था कि कोई मुझे बदनाम करना चाहता है। वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर सामने आ जाता है। इस वक्त वो आकाश सनसनवाल को डेट कर रही हैं और उनके साथ अक्सर वीडियो भी पोस्ट करती हुई नजर आ जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications