इस हसीना के बेटे के लुक्स के आगे शाहिद-रणबीर भी फेल, तस्वीर देख लोग बोले छोटा धर्मेंद्र

Anita Raaj Son Shivam Hingorani

अनीता राज को बॉलीवुड की बेहतरीन हसीनाओं में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 61 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस इतनी ज्यादा फिट है कि हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। अनीता राज ने 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया और उनका हर तरफ बोलबाला भी रहा करता था। अनीता राज की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' से की।

अनीता राज के बेटे शिवम हिंगोरानी

हालांकि अब अनीता राज बड़े परदे से दूर हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद इन दिनों वह छोटे पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी अनीता राज को काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। उन्होंने साल 1992 में सुनील हिंगोरानी के साथ में शादी रचा ली थी। इसके बाद में उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम शिवम है। इसीलिए आज हम आपको अनीता राज के बेटे शिवम हिंगोरानी के बारे में बताने वाले हैं।

शिवम दिखने में हैं बेहद हैंडसम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनीता राज के बेटे का नाम शिवम हिंगोरानी है और उनकी पर्सनैलिटी इतनी ज्यादा बेहतरीन है कि कोई भी बॉलीवुड हीरो को भी पछाड़ दें। शिवम दिखने में लंबे, चौड़े और स्मार्ट नजर आते हैं। हालांकि वह फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन अब जब लोग उनकी तस्वीरों को देख रहे हैं तो उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में काम जरुर करना चाहिए।

धर्मेंद्र की तरह दिखते हैं शिवम

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि शिवम हिंगोरानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रेनू ओबेरॉय से साल 2020 में शादी रचाई थी। लेकिन अब शिवम को देखने के बाद में बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र के लोगों को याद आने लगी है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो धर्मेंद्र के गुड लुक्स के साथ में शिवम की तुलना कर रहे हैं। एक वक्त हुआ करता था जब धर्मेंद्र और अनीता राज बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों की फिल्म 'नौकर बीवी का' काफी ज्यादा हिट गई थी।

अनुता राज हैं एक्टर जगदीश राज की बेटी

अगर हम अनीता राज की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह मशहूर अभिनेता जगदीश राज की बेटी हैं। जिन्हें काफी सारी हिट फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में देखा गया है। हालांकि जगदीश अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी 28 जुलाई साल 2012 में मृत्यु हो गई थी। अगर हम अनीता राज के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने गुलामी, नौकर बीवी का, करिश्मा कुदरत का और सत्यमेव जयते जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है। इसी के साथ-साथ एक्ट्रेस आशिक और 24 जैसे सीरियल्स में भी देखी जा चुकी हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X