हिंदू होकर मुस्लिम हीरो से बेपनाह प्यार कर बैठी थी ये एक्ट्रेस, बोली- वो मुझे...

Anita Hassanandani

Anita Hassanandani: आज हम आपको टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी जिंदगी में अब काफी खुश है। यहां तक की अब वह मान भी बन चुकी है। लेकिन शादी से पहले इस हसीना का किसी और पर दिल गया था। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि यह हसीन खुद हिंदू है और एक मुस्लिम से वह प्यार कर बैठी।

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसका नाम अनीता हसनंदानी है। बता दे कि वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई रहती है। उन्होंने खुद अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलासे किए थे। उन्होंने बहुत ही साफ तौर पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एजाज खान के साथ अपने बीते रिश्ते पर बात की थी।

अनीता हसनंदानी ने एक इंटरव्यू के दौरान एजाज खान के साथ में अपने प्यार का सच बताया। एक्ट्रेस में बताया कि उनका और एजाज खान का रिश्ता काफी लंबा चला था और इतना गहरा था कि उन्होंने अपनी मां की विरोध के बावजूद भी इसको अपना लिया था।

अनीता हसनादानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हम दोनों ही अलग-अलग धर्म से आते थे। वह मुस्लिम था और मैं हिंदू। मेरी मां ने कभी भी मन तो नहीं किया था लेकिन वह हमेशा मेरे लिए फिक्रमंद रहती थी। हम दोनों ही बहुत अच्छे इंसान थे लेकिन शायद एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे।"

अनीता हसनंदानी ने यह भी खुलासा किया कि एजाज खान उनको बदलना चाहते थे और तब उनको यह समझ नहीं आ रहा था कि प्यार में इस तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं उनके लिए खुद को बदलने के लिए भी तैयार हो गई थी। लेकिन आज मुझे इस बात का अफसोस होता है। काश मैं तब खुद को इतना ना बदलती और मुझे एक साल से ज्यादा वक्त लगा इस ब्रेकअप से निकलने के लिए।"

एक्ट्रेस नाम पर आगे बात करते हुए कहा कि "वह हर किसी को सोचने पर मजबूर कर सकता है। कभी भी ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहिए जो आपको बदलने की कोशिश करें। अगर आपका पार्टनर अपना फोन छुपाने लगे या फिर उल्टा करके रखे तो कुछ ना कुछ गड़बड़ है। इसीलिए अलर्ट हो जाना चाहिए।"

अनीता हसनंदानी ने आगे यह भी बताया कि "जो आपको अपने परिवार और दोस्तों से हमेशा दूर रखें उस रिश्ते पर दोबारा सोचना चाहिए। आज की अनीता पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रांग बन चुकी है।" बताते चलें कि अनीता हसनंदानी अब एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के अलावा पत्नी और एक मां बन गई है।

More from Filmibeat

Read more about: anita hassanandani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X