मुस्लिम एक्टर संग प्यार में थी ये हसीना, मां के खिलाफ जाने को थी तैयार, धोखा मिला तो टूटकर बिखर गई थी एक्ट्रेस

Anita Hassanandani

Anita Hassanandani Dated Eijaz Khan: अक्सर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे भी सितारे होते हैं जिनकी लव स्टोरी बेहद फिल्मी होती है। तो कुछ की दिल तोड़ देने वाली होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम एक्टर से प्यार किया। लेकिन बाद में इस हसीना को धोखा मिला और इससे वह बुरी तरीके से टूट गई थी।

दरअसल आज हम बात करने वाले हैं टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की। जो तकरीबन कई सालों से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही है और उन्होंने काफी सारे टीवी शोज में भी काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा उनको लोकप्रियता नागिन शो से मिली। अनीता हसनंदानी ने रोहित रेड्डी के साथ में शादी की और अब उनका एक बेटा भी है।

लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब अनीता हसनंदानी किसी और शख्स के प्यार में दीवानी हो चुकी थी और इसके लिए परिवार के खिलाफ जाने के लिए भी पूरी तरीके से तैयार थी। दरअसल एक वक्त पर अनीता हसनादानी एजाज खान को डेट कर रही थी और दोनों सीरियल 'काव्यांजलि' में साथ में नजर आए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी और एजाज खान की पहली मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी। दोनों की पहले तो दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों की यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। अनीता हसनंदानी और एजाज खान दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। इसी के चलते ऐक्ट्रेस अपनी मां के खिलाफ जाने के लिए भी तैयार हो गई थी।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि अनीता हसनंदानी और एजाज खान के रिश्ते से अभिनेत्री की मन बिल्कुल भी खुश नहीं थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि एजाज खान मुस्लिम धर्म से आते हैं तो वही अनीता हसनंदानी की मां मुस्लिम लड़के के साथ में अपनी बेटी को देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं थी। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

अनीता हसनंदानी ने सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह एजाज खान के साथ ब्रेकअप के बाद पूरी तरीके से टूट गई थी। इस रिश्ते के लिए भी वह अपनी मां के खिलाफ चली गई थी क्योंकि एजाज खान मुस्लिम थे तो उनकी मां इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

इसी के अलावा आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने एजाज खान पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। अनीता ने तो यह बात नेशनल टीवी पर भी कबूल कर ली थी और इस बात का भी खुलासा किया था कि एजाज खान के साथ में वह रिश्ते में थी। लेकिन एजाज खान ने अनीता हसनंदानी को चीट किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार राजीव खंडेलवाल के शो Juzzbaat पर एजाज खान को देखा गया था। इस दौरान शो में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट करने की बात को खुद कबूल भी कर लिया था। तब एजाज खान ने किसी का नाम तो नहीं लिया था लेकिन उनका कहना था कि "एक बार था जब मैंने किसी को धोखा दिया था और गलती हुई जो मेरी पूरी जिंदगी का निचोड़ निकाल दिया।"

More from Filmibeat

Read more about: anita hassanandani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X