बॉलीवुड की इस हसीना के प्यार में डूब गए थे बॉबी देओल, रचाना चाहते थे शादी, इस डर के कारण आगे नहीं बढ़ी बात

Bobby deol, Neelam kothari

Bobby Deol Neelam Kothari Affair: हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल ने भी एक धमाकेदार एंट्री मारी। बता दें कि उनके बॉलीवुड कम बैक से पूरी इंडस्ट्री में धमाल मच गया। लेकिन बॉबी देओल अपने अफेयर्स को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहे हैं। एक वक्त हुआ करता था जब उनका नाम मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और 90 के दशक की हसीना नीलम कोठारी के साथ में जोड़ा गया था।

नीलम के प्यार में बॉबी देओल हो गए थे दीवाने

नीलम कोठारी ने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म जवानी से बॉलीवुड डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म से वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के चलते छा गई थी। इसी के चलते धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल भी उनसे काफी इंप्रेस हो गया और दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और ब्रेकअप हो गया।

5 साल तक रहा बॉबी और नीलम का रिश्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉबी देओल और नीलम कोठारी का रिश्ता 90 के दशक में तकरीबन 5 साल तक रहा। कुछ खबरों के अनुसार दोनों का रिश्ता तब खत्म हुआ जब बॉबी देओल का पूजा भट्ट के साथ अफेयर सामने आया। लेकिन नीलम कोठारी ने एक इंटरव्यू के दौरान इसको नकार दिया और कहा कि ये परिवार और हमारे रजामंदी से हुआ।

आपसी रजामंदी के साथ नीलम और बॉबी का रिश्ता हुआ खत्म

इसके आगे नीलम कोठारी ने यह भी कहा कि "मेरा विश्वास करो इस फैसले का किसी भी परिवार से कोई भी ताल्लुक नहीं है। मैं एक स्टार की पत्नी के तौर पर अपना करियर खत्म नहीं करना चाहती थी। मुझे बहुत डर लग रहा था और उसे मैं बयां नहीं कर सकती। मैंने सोचा, शायद अब खत्म हो जाएगा। लेकिन मैं बाद में कुछ गलत होने के बारे में सोच नहीं पा रही थी। इसीलिए मैंने बहुत देर से निर्णय लिया। हालांकि फिर भी बहुत ज्यादा देर नहीं हुई थी।"

नीलम का गोविंदा के साथ भी रहा अफेयर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलम कोठारी और बॉबी देओल का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब नीलम कोठारी का नाम गोविंदा के साथ में भी जोड़ा गया। यहां तक कि दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम किया और उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आने लगी। लेकिन तब तक गोविंदा की सुनीता से सगाई हो गई थी और नीलम के साथ नजदीकियों के चलते उनकी पर्सनल लाइफ में झगड़ा होने लगे। बाद में गोविंदा और नीलम का रिश्ता टूट गया।

Read more about: bobby deol neelam kothari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X