..................... Anil Kapoor was repeatedly spitting on Sunny Deol face and the actor grabbed his collar in anger. - Hindi Filmibeat

जब बार-बार सनी देओल के मुंह पर थूक रहे थे अनिल कपूर, एक्टर को आया गुस्सा और किया...

Anil Kapoor Continuously Spitting On Sunny Deol Face

सनी देओल बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी सारे किरदार निभाए हैं. लेकिन इन दिनों वह काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि उनकी फिल्म ग़दर 2 की सक्सेस के बाद में वह आसमान छू रहे हैं. लेकिन आज हम आपको सनी देओल और अनिल कपूर से जुड़ा हुआ एक बेहद ही रोमांचक किस्सा बताने वाले हैं.

सनी देओल और अनिल कपूर ने साथ में किया था बॉलीवुड डेब्यू

दरअसल आपको बता दें कि सनी देओल और अनिल कपूर ने दोनों ने ही बतौर लीड रोल एक ही साल में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली के बाद में बेताब सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी. यहां तक कि वो सात दिन फिल्म को काफी ज्यादा तारीफें भी मिली थी. दोनों ही फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दो उभरते हुए कलाकार भी दिए. इसके बाद में दोनों को एक ही फिल्म में कास्ट करने का फैसला लिया गया.

अनिल कपूर और सनी देओल ने साथ में कई फिल्मों में किया काम

बता दे कि इस फिल्म का टाइटल जोशीले रखा गया. उसे समय अनिल कपूर को मिस्टर इंडिया और राम लखन की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी. तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल ने अमृता सिंह के साथ में फिल्म बेताब से बॉलीवुड डेब्यू किया. इतना ही नहीं अनिल कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ में वो सात दिन फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

सनी देओल को अनिल कपूर पर आ गया था गुस्सा

इतना ही नहीं आपको बता दें कि सनी देओल ने दामिनी जैसी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई थी. लेकिन जब जोशीले फिल्म का पोस्टर लांच किया गया तो सनी देओल को काफी ज्यादा गुस्सा आ गया क्योंकि अनिल कपूर का नाम सनी देओल से ऊपर लिखा हुआ था.

सनी देओल ने ढाई किलो के हाथ से अनिल कपूर का दबोच लिया था गला

इसके बाद में सनी देओल ने यह तय कर लिया था कि वह उनके साथ में फिल्म नहीं करेंगे. लेकिन उन्हें एक फिल्म और मिल गई थी जिसका नाम राम अवतार था. इससे पहले जो भी कुछ हुआ था उसे याद करके सनी देओल इस बार अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाए थे. इसके बाद में सुनने में आया कि एक सीन में सनी पाजी को अपना ढाई किलो का हाथ अनिल कपूर के गले पर रखना था और उन्होंने ऐसे दबा दिया कि अनिल कपूर का दम घुटने लग गया था.

सनी देओल के मुंह पर बार-बार थूक रहे थे अनिल कपूर

इतना ही नहीं दोनों में से कभी किसी ने इस बात को कंफर्म नहीं किया लेकिन सिनेमा जगत में यह गॉसिप काफी ज्यादा उड़ती हुई नजर आई थी. लेकिन एक बार फिर से दोनों इंतकाम फिल्म में साथ में नजर आए. इस फिल्म के दौरान एक सीन में अनिल कपूर, सनी देओल के चेहरे पर थूक रहे थे. डायलॉग बोलते वक्त अनिल के मुंह से बार-बार थूक उड़ कर सनी देओल के चेहरे पर आ रहा था. सनी देओल कहते रहे लेकिन अनिल कपूर रुक नहीं रहे थे और गुस्से में शनि ने उनका कॉलर भी पकड़ लिया था.

Read more about: anil kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X