इस फिल्म की शूटिंग में लगाए गए थे 700 से ज्यादा टीवी-कैमरे, बॉक्स ऑफिस से ज़्यादा टीवी पर देखि गई थी मूवी

कई सारी ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जिन्होंने भले ही सिनेमा घरों में कुछ अच्छा ज्यादा प्रदर्शन ना किया हो। लेकिन आपको बता दें कि टीवी पर आज भी यह फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती है। आज हम आपको अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म नायक: द रियल हीरो के बारे में बताने वाले हैं। अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की इस फिल्म को साल 2001 में रिलीज किया गया था, जिसने कि पूरे बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी थी।
फिल्म में रिपोर्टर बन अनिल कपूर ने मीडिया से राजनीति तक का सफर तय किया और हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कुछ खास दर्ज न मिला हो लेकिन टीवी पर इसने हर किसी के छक्के छुड़ा दिए। इस फिल्म को लेकर इस वक्त खबर आ रही है कि इसका सीक्वल भी आने वाला है।
बताया जाता है कि अनिल कपूर की इस फिल्म के स्टूडियो को तैयार करने में काफी मेहनत लगी। स्टूडियो को असली दिखने के चलते 700 असली टीवी कैमरे लगाए गए। बड़े टीवी स्क्रीन लगाए गए जिससे कि लोगों को रियल लगे। लेकिन जब क्लाइमेक्स में टीवी स्टूडियो को तोड़ने का सीन रखा गया तो इन कैमरों को सच में तोड़ दिया गया था। फिल्म में हर एक सीन को रियल दिखाने के चलते पानी की तरह पैसा बहा दिया गया।
फिल्म में अनिल कपूर सीएम सीएम का काम पूरा करने के बाद में जब लौट रहे होते हैं तो एक फाइटिंग सीन होता है। यहां पर गुंडे उन पर हमला कर देते हैं। तब मेकर्स चाहते थे कि अनिल को पर्दे पर शर्टलेस दिखाया जाए। हालांकि एक्टर को यह मंजूर नहीं था। जिस पर एक्टर को मिट्टी में पुता हुआ दिखा दिया गया। इस सीन को पूरा करने के चक्कर में एक्टर को मुल्तानी मिट्टी को बॉडी पर लपेटना पड़ गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिल कपूर के इस सीन को पूरे 10 दिन में पूरा किया गया और रोज वह मुल्तानी मिट्टी को अपने शरीर पर पोतते थे। जब सीन पूरा हो जाता तो उसे उतारते भी थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने विलन का किरदार निभाया था और आज भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications















