मिस्टर इंडिया का सीक्वल - अनिल कपूर श्रीदेवी के साथ विलेन सलमान खान हो चुके थे फाइनल, जानिए डीटेल्स
अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर मिस्टर इंडिया ने हाल ही में 33 साल पूरे किए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का सीक्वल तय हो चुका था जिसके मुख्य कलाकार थे अनिल कपूर, श्रीदेवी और सलमान खान।
फिल्म का एक सीक्वल अनाउंस हुआ था जिसके मुताबिक दिखाया जाएगा कि 23 साल बाद मिस्टर इंडिया कहां है और क्या कर रहा है। इसके बाद फिल्म में दिखाया जाने वाला था कि मिस्टर इंडिया के गायब होने के फॉर्मूला का क्या हुआ है और देश में एक आतंकवादी है जिसे ढूंढना है।

इस आतंकवादी की भूमिका के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया था। सलमान खान का किरदार फिल्म में मोगैम्बो की जगह था। फिल्म का म्यूज़िक ए आर रहमान देने वाले थे। फिल्म से श्रीदेवी और अनिल कपूर की वापसी होनी थी।
माना गया था कि फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी थी और विदेश से मेकअप मैन बुलाए गए थे जो सलमान खान का लुक बनाने वाले थे। लेकिन फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं गई।
जानिए फिल्म के बारे में ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्से -


Click it and Unblock the Notifications












