एक और कपूर बेटे की होगी ग्रैंड इट्री..
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जा साहिबान से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।हर्षवर्धन अपने पापा की तरह ही डैशिंग और अपनी बहन सोनम कपूर की तरह स्टाइलिश हैं।
बॉलीवुड के लखन उर्फ अनिल कपूर ना सिर्फ बॉलीवुड में सफल हैं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने हुनर के जलवे बिखेर चुके हैं। अब उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी बॉलीवुड में अपनी पारी खेलने को तैयार हैं।
[अजय देवगन से अक्षय कुमार तक हैं माहिर..सलमान, शाहरूख रह गए पीछे!]
उनकी पहली फिल्म का लुक खुद उनकी बहन सोनम कपूर ने ट्वीटर पर शेयर किया और सराहना भी की। हर्षवर्धन कपूर दिखने में काफी हैंडसम हैं।आपको बता दें कि वो अनुराग कश्यप को फिल्म ‘बांबे वेलवेट' में असीस्ट कर चुके हैं।
हर्षवर्धन के बारे में राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि उन्हें इस रोल के लिए जो मासूमियत चाहिए थी वह उन्हें हर्षवर्धन के चेहरे में दिखाई दी।आइये देखते हैं हर्षवर्धन कपूर की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











