Anil Kapoor : अनिल कपूर ने खोला राज, क्यों बेटियों की अलमारी से चुराते हैं कपड़े !

लोग अक्सर अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों से कपड़े उधार लेकर पहनते हैं। मजाक में कहते हुए भी कई बार नजर आते हैं, "मैं उधार के कपड़ों में ज्यादा हैंडसम लगता हूं।" लेकिन क्या आपको पता है अनिल कपूर की जिंदगी भी फिलहाल ऐसे ही उधार लिए हुए कपड़ों के भरोसे ही चल रही है। अपने नये वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में अनिल कपूर हथियार के एक कारोबारी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हथियारों का एक ऐसा कारोबारी जिसका व्यापार विदेशों तक फैला हुआ है। अपराध की दुनिया में हर गली तक उसकी पहुंच है। साल 2016 में बनी ब्रिटिश सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी रिमेक में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के अलावा तिलोत्तमा सोम जैसे एक्टर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अनिल कपूर अभी अपनी कई और फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस किरदार के लिए अनिल कपूर का गेटअप भी उनके दूसरे किरदारों की तुलना में अलग है। इस गेट अप के लिए अनिल कपूर ने अपने दोस्तों और परिवार से कपड़े उधार लिया हुआ है।

कभी बेटे तो कभी बेटियों के कबर्ड से लेते हैं कपड़े :
'द नाइट मैनेजर' के सेट पर अनिल कपूर ऐसे कई कपड़े दिखा सकते हैं जिसे उन्होंने अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर या फिर बेटियों के कबर्ड से लिया है। सिर्फ बेटे और बेटी ही नहीं, वेब सीरीज में गोल्फ खेलने के एक दृश्य में अनिल ने जो कपड़े पहने थे, उसे उन्होंने अपने फिजियोथेरेपिस्ट से उधार लिया है। हालांकि अनिल कपूर यह बात मानते हैं कि दूसरों से उधार लेकर कपड़े पहनने की आदत उन्हें काफी पहले से ही है। बकौल अनिल वह अक्सर बेटी सोनम कपूर की अलमारी में ताका-झांकी करते रहते हैं।

बेटियों की अलमारी से चुराते हैं यह चीज :
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि वह अपनी दोनों बेटियों सोनम और रिया कपूर की अलमारी में कपड़ों के अलावा दूसरी चीजें भी देखते रहते हैं। अनिल बताते हैं, "मैं अक्सर ढूंढता रहता हूं कि उनकी अलमारी से कुछ लेकर पहना जा सकता है या नहीं।" अनिल कपूर ने आगे बताया कि बेटियों की अलमारी से वह जैकेट, कोर्ट और ऐसे कपड़े जो यूनिसेक्स हो, उन्हें लेकर पहनते हैं। खासतौर पर वह अक्सर बेटी रिया और सोनम की डार्क ग्लास लेकर पहनते हैं।

जैकी श्रॉफ का ट्राउजर :
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'विरासत' में अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ से उधार लेकर ट्राउजर पहने थे। दरअसल, जब जैकी श्रॉफ इन ट्राउजर्स को पहनते थे तो ये अनिल कपूर को बहुत पसंद आ गये थे। इसलिए इन्हें पहनने के लिए अनिल ने जैकी से मांग लिया था। जैकी श्रॉफ ने कुछ दिनों के लिए अपने ट्राउजर्स अनिल कपूर को उधार भी दे दिया था। लेकिन... इसके बाद अनिल कपूर हंसते हुए कहते हैं, "लेकिन पिछले 20 सालों से वह अपने ट्राउजर्स वापस मांग रहे हैं और मैंने उन्हें वापस नहीं लौटाया है।" बाद में अनिल ने बताया कि इन ट्राउजर्स को देखकर उन्हें जैकी श्रॉफ की याद आ जाती है, इसलिए उन्हें वापस लौटाकर भी अनिल ने फिर से मांग लिया था। बकौल अनिल कपूर, "अपने किरदार को आकर्षक बनाने के लिए मैं किसी का भी कोई भी सामान चुरा सकता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications